महाराष्ट्र में नशे के खिलाफ फडणवीस सरकार का बड़ा एक्शन

4 महीने में 1626 आरोपी गिरफ्तार, 254 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त!

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई देशभर में नशे के कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राज्य सरकारों और केंद्रीय एजेंसियों ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए बड़े सख्त कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाये गए विशेष अभियान के तहत 4 महीने में 1,142 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1,626 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और 254 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।                                          

मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में खुद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच एनडीपीएस कानून के तहत 1,142 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 1,626 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 254.53 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या ये खबर भी पढ़े : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

सीएम फडणवीस ने बताया कि इसी अवधि में नशीले पदार्थों के सेवन से संबंधित 3,199 मामले भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मादक पदार्थों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रही है और इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और जांच एजेंसियां ड्रग्स नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं ताकि तस्करी में शामिल लोगों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्रवाई के तहत विदेश में छिपे ड्रग तस्कर सलीम डोला को भारत लाया गया है। सलीम डोला द्वारा देशभर में फैलाए गए लगभग 4,000 किलोग्राम एमडी ड्रग्स के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।

नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले बड़ी गड़बड़ी, नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा अबू धाबी ये खबर भी पढ़े : नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले बड़ी गड़बड़ी, नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा अबू धाबी

हर पुलिस थाने में स्थापित होगा एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड 
सीएम फडणवीस ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए राज्य के प्रत्येक पुलिस थाने में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड स्थापित किया जा रहा है। इन विशेष पथकों में सक्षम और अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ड्रग्स के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाया जा सके। इस काम में लगे अधिकारियों को विशेष सुविधाएं और प्रोत्साहन दिए जाएंगे। साथ ही, इस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को उनकी पसंद के अनुसार, अगली नियुक्ति देने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य मादक पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है।

शिवसेना यूबीटी ने मराठी न आने पर  की विधानसभा अध्यक्ष को निलंबित करने की मांग ये खबर भी पढ़े : शिवसेना यूबीटी ने मराठी न आने पर  की विधानसभा अध्यक्ष को निलंबित करने की मांग

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

शिवसेना यूबीटी ने मराठी न आने पर  की विधानसभा अध्यक्ष को निलंबित करने की मांग

मुंबई । शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के...
महाराष्ट्र 
शिवसेना यूबीटी ने मराठी न आने पर  की विधानसभा अध्यक्ष को निलंबित करने की मांग

नेपाल में पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल की गिरफ्तारी को यूएमएल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध 

काठमांडू । सीपीएन यूएमएल ने पार्टी के उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक प्रेरित, प्रतिशोधपूर्ण...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल की गिरफ्तारी को यूएमएल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध 

गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

बिजनौर। जनपद के ग्राम गौसपुर टॉपरी में रात्रि पहर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक सौहार्द का अनूठा...
उत्तर प्रदेश 
गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 के ऐतिहासिक आगाज़ के लिए तैयार सिनर और स्वियातेक

जिनेवा । विश्व के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 का आगाज़ इस बार एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा।...
खेल 
 टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 के ऐतिहासिक आगाज़ के लिए तैयार सिनर और स्वियातेक

केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

लखनऊ। अखिल भारतीय वेतन एवं वरिष्ठ लेखा अधिकारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज लखनऊ में आयोजित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग...
उत्तर प्रदेश 
केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

उत्तर प्रदेश

गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

बिजनौर। जनपद के ग्राम गौसपुर टॉपरी में रात्रि पहर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक सौहार्द का अनूठा...
उत्तर प्रदेश 
गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

लखनऊ। अखिल भारतीय वेतन एवं वरिष्ठ लेखा अधिकारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज लखनऊ में आयोजित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग...
उत्तर प्रदेश 
केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक...
उत्तर प्रदेश 
आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
उत्तर प्रदेश 
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क