ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर के नीचे संचालित तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना में बाइक रिपेयरिंग की दुकान में खड़ी करीब एक दर्जन बाइकें जलकर राख हो गईं, जबकि दो सब्जी की दुकानों में रखा सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया।

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीसीएम चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीसीएम चालक की मौत

सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया ढिलावल जाने वाले बघार तिराहे पर विद्युत विभाग का एक ट्रांसफार्मर स्थापित है। ट्रांसफार्मर के नीचे और आसपास स्थानीय लोगों द्वारा सब्जी एवं बाइक रिपेयरिंग की दुकानें संचालित की जाती हैं।

 मुजफ्फरनगर : एनकाउंटर में मारा गया छोटा राजन गैंग का गुर्गा सतपाल ये खबर भी पढ़े :  मुजफ्फरनगर : एनकाउंटर में मारा गया छोटा राजन गैंग का गुर्गा सतपाल

बुधवार को नगला कलार निवासी संदीप कुमार पुत्र पुरुषोत्तम अपनी सब्जी की दुकान पर कुछ सामान निकालने पहुंचे । तभी अचानक ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया।

लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित ये खबर भी पढ़े : लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर का गर्म तेल काफी दूर तक फैल गया और उससे आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

सबसे पहले संदीप कुमार की सब्जी की दुकान आग की लपटों में घिर गई। इसके बाद सागर राजपूत पुत्र बांकेलाल की सब्जी की दुकान भी जलने लगी। देखते ही देखते दोनों दुकानों में रखा सब्जी का स्टॉक, तख्त, तराजू और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

आग की सबसे अधिक मार ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे स्थित भाऊपुर निवासी बाबू पुत्र रामनाथ राठौर की बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर पड़ी। दुकान में मरम्मत के लिए खड़ी लगभग 10 मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी तथा बाहर खड़ी कुछ अन्य बाइकें आग की चपेट में आ गईं।

आग इतनी तेज थी कि वाहन मालिकों को अपने वाहन निकालने का मौका तक नहीं मिला और कुछ ही देर में सभी वाहन जलकर कबाड़ में तब्दील हो गए।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद डायल-112 पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी देर तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन आग में जलकर नष्ट हो गया है।

उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। बीजेपी जिला मंत्री पंकज पाल भी मौके पर पंहुचे| अवर अभियंता नें बताया की ट्रांसफार्मर फटने के कई कारण हो सकते हैं, इसकी जाँच की जा रही है | थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।उच्च अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक...
आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

   बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
उत्तर प्रदेश 
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप से जुड़े धनशोधन...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

गुरदासपुर: जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने परिजनों की हत्या कर खुद की आत्महत्या

चंडीगढ़। पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने तीन परिजनों की गोली मारकर...
राज्य  पंजाब 
गुरदासपुर:  जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने परिजनों की हत्या कर खुद की आत्महत्या

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न; रेड अलर्ट जारी

मुंबई। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में बुधवार को तड़के से हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में...
महाराष्ट्र 
मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न; रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

   बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
उत्तर प्रदेश 
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर

प्रतापगढ़। नगर स्थित जजेज गेस्ट हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मंगलवार को सेवानिवृत्त जिला जज एवं विधिक सलाहकार(राज्यपाल)...
उत्तर प्रदेश 
रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर

बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

अंबेडकर नगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा जनपदवार आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला ‘बोधि-पथ’ का उद्घाटन...
उत्तर प्रदेश 
बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक

फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग लग गई।...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक