महज 150 रुपये के विवाद ने ली युवक की जान, तीन नाबालिग हिरासत में....

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में महज 150 रुपये के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि तीन नाबालिगों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद कुछ ही घंटों में पुलिस ने हत्या के मामले का पर्दाफाश कर तीनों आरोपितों को पकड़ लिया।

पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बुधवार को बताया कि 22 जून को तिलक नगर थाने में पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाली युवती ने बताया कि उसके भाई को चाकू मारा गया है और उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है।

सूचना मिलने पर एसआई मोहित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में घायल की पहचान पारस के रूप में हुई। उसके शरीर पर तीन चाकू के घाव थे, जिनमें दो बाईं जांघ और एक पीठ पर था।

छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाईः एनएसयूआई ये खबर भी पढ़े : छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाईः एनएसयूआई

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

बहन को नहीं थी हमलावरों की जानकारी
पुलिस ने मृतक की बहन का बयान दर्ज किया। उसने बताया कि उसका भाई उसे घर के पास घायल और बेहोशी की हालत में मिला था।

उसे हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस उपायुक्त के अनुसार मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर विनिज कुमार पांडेय और एसआई मोहित कुमार की टीम बनाई गई।

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाई। तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर तीन नाबालिगों की पहचान की गई। बाद में उन्हें चौखंडी स्थित बी-ब्लॉक के पास एक पार्क से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि करीब 40 से 45 दिन पहले पारस ने उनमें से एक नाबालिग से जबरन 150 रुपये ले लिए थे और बाद में पैसे लौटाने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश चल रही थी।

21 और 22 जून की दरम्यानी रात तीनों ने पारस से पैसे को लेकर सवाल किया, जिसके बाद कहासुनी हो गई। पारस वहां से भाग निकला, लेकिन रात करीब 12:15 बजे आरोपितों ने उसे दोबारा तलाश लिया।

आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई की और इसी दौरान एक नाबालिग ने चाकू से लगातार वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल पारस की बाद में मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपितों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें संरक्षण गृह भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मप्र को मिलेगी चार नई हवाई सेवाओं की सौगात, भोपाल-रीवा सेवा शुरू

भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानेंभोपाल। मध्य प्रदेश को आज चार नई हवाई सेवाओं...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मप्र को मिलेगी चार नई हवाई सेवाओं की सौगात, भोपाल-रीवा सेवा शुरू

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 19 जिलों में अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार सुबह राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 19 जिलों में अलर्ट जारी

नेपाल में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

काठमांडू। नेपाल में एक बार फिर मानसूनी हवाएं सक्रिय बनी हुई हैं। मौसम अधिकारियों ने कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

आरजी कर कांड की दूसरी बरसी पर बंगाल में दो मिनट का मौन

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की दूसरी बरसी...
पश्चिम बंगाल 
आरजी कर कांड की दूसरी बरसी पर बंगाल में दो मिनट का मौन

विश्व आदिवासी दिवस पर जबलपुर से निकलेगी हेरिटेज बाइक रैली

जबलपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज रविवार को सुबह 11 बजे से जबलपुर के राजा शंकर शाह एवं...
मध्य प्रदेश 
विश्व आदिवासी दिवस पर जबलपुर से निकलेगी हेरिटेज बाइक रैली

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

यूपी में घुमंतू समाज को नई पहचान देगा विकास बोर्ड

लखनऊ। कभी राजाओं की सेनाओं के साथ चलने वाले, लोककला और पारंपरिक कौशल से गांव-गांव जीवन का रंग भरने वाले...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी में घुमंतू समाज को नई पहचान देगा विकास बोर्ड

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान