बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
Published By pavan saraswat
On
अंबेडकर नगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा जनपदवार आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला ‘बोधि-पथ’ का उद्घाटन आज 23 जून 2026 को बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज, अकबरपुर में धूमधाम से हुआ।
कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि बाबा बरुआ दास जी, प्राचार्य, पी.जी. कॉलेज, परुइया आश्रम की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। विशेष अतिथि के रूप में प्रो. अरविंद वर्मा, प्राचार्य, रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय, अकबरपुर तथा डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी, सहायक आचार्य, प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु उपस्थित रहे।
कार्यशाला की अध्यक्षता प्रो. शुचिता पांडे, प्राचार्य, बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज, अकबरपुर ने की। संयोजन की जिम्मेदारी डॉ. शशांक मिश्र तथा सह-संयोजक अमित, सहायक आचार्य, हिंदी विभाग, बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज ने संभाली।कार्यशाला की अध्यक्षता कर रही प्रो. शुचिता पांडे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि ‘बोधि-पथ’ कार्यशाला बौद्ध धर्म-दर्शन, संस्कृति, शिक्षा एवं पालि भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल है। बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज इस कार्यशाला के माध्यम से बौद्ध धर्म-दर्शन, संस्कृति, शिक्षा एवं पालि भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।
मुख्य अतिथि बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज, परुइया आश्रम के प्राचार्य प्रो. परेश पांडेय ने कहा कि बोधि-पथ केवल एक कार्यशाला नहीं, बल्कि बौद्ध दर्शन की उस ज्योति को पुनः प्रज्ज्वलित करने का माध्यम है जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति और विवेक की राह दिखा सकता है। बौद्ध संस्कृति का संरक्षण हमारी साझा विरासत है।
विशेष अतिथि प्रो. अरविंद वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह कार्यशाला युवा पीढ़ी को पालि भाषा, बौद्ध दर्शन और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का सुनहरा अवसर है। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही हम बौद्ध विरासत को भविष्य तक सुरक्षित पहुंचा पाएंगे।
विशिष्ट अतिथि और विषय विशेषज्ञ डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कपिलवस्तु की पावन भूमि से जुड़े होने के नाते मुझे यह कार्यशाला विशेष रूप से प्रासंगिक लग रही है। बौद्ध पुरातत्व और इतिहास के अध्ययन को आधुनिक संदर्भ में जोड़ना आज की आवश्यकता है।
कार्यशाला संयोजक डॉ. शशांक मिश्र ने स्वागत एवं बीज वक्तव्य में कहा कि यह कार्यशाला बौद्ध विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। बोधि-पथ बौद्ध धर्म-दर्शन, संस्कृति, शिक्षा एवं पालि भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यशाला के माध्यम से हम न केवल प्राचीन ज्ञान को पुनर्जीवित करेंगे, बल्कि समसामयिक संदर्भ में इसे प्रासंगिक भी बनाएंगे। प्रतिभागी निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जो आगे चलकर बौद्ध अध्ययन के दूत बनेंगे।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और इसे बौद्ध विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
नवीनतम
आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
Published On
By Afwan Khan
तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक...
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क
Published On
By Shariq nasiry
बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच
Published On
By Mahi Khan
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप से जुड़े धनशोधन...
गुरदासपुर: जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने परिजनों की हत्या कर खुद की आत्महत्या
Published On
By Mahi Khan
चंडीगढ़। पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने तीन परिजनों की गोली मारकर...
उत्तर प्रदेश
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क
Published On
By Shariq nasiry
बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर
Published On
By Brajesh Tripathi
प्रतापगढ़। नगर स्थित जजेज गेस्ट हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मंगलवार को सेवानिवृत्त जिला जज एवं विधिक सलाहकार(राज्यपाल)...
बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
Published On
By pavan saraswat
अंबेडकर नगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा जनपदवार आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला ‘बोधि-पथ’ का उद्घाटन...
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक
Published On
By Mahi Khan
फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग लग गई।...
