रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर
प्रतापगढ़। नगर स्थित जजेज गेस्ट हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मंगलवार को सेवानिवृत्त जिला जज एवं विधिक सलाहकार(राज्यपाल) रहे श्याम शंकर उपाध्याय ने जनपद के ग्राम नज़ियापुर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के नवनियुक्त शिक्षिकाओं को प्रभावी एवं संस्कारयुक्त शिक्षण के महत्वपूर्ण गुर बताए। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का मार्गदर्शक भी होता है।
अपने संबोधन में उपाध्याय ने कहा कि शिक्षण कार्य को केवल नौकरी न मानकर एक मिशन के रूप में अपनाया जाना चाहिए। शिक्षकों के आचरण, व्यवहार और कार्यशैली का सीधा प्रभाव विद्यार्थियों पर पड़ता है। इसलिए शिक्षकों को सदैव अनुशासित, संवेदनशील और प्रेरणादायक भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने शिक्षिकाओं से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने शिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा रिटायर्ड जिला जज से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सिविल जज संकल्प पांडे नेवी शिक्षिकाओं से अपना विचार साझा किया । अध्यापिकाओं में संजना का शोधन शालू मिश्रा दिव्यांशी पांडे संजना त्रिपाठी अंतिम यादव एवं आकाश उपस्थित रहे अंत में प्रधानाचार्य धरणीधर त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
