विश्व रिकॉर्ड योग अभियान में सहभागिता पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह को मिला सम्मान प्रमाणपत्र
बस्ती - योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय योगदान देने वाले प्रो. डॉ. नवीन सिंह को विश्व स्तर पर आयोजित ऑनलाइन योग अभियान में सहभागिता के लिए प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्हें Habuild एवं World Records Union द्वारा आयोजित "Highest Online Yoga Participation" अभियान में आधिकारिक प्रतिभागी के रूप में प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
यह अभियान 14 जून से 21 जून 2026 तक संचालित किया गया, जिसमें विश्वभर से 1 करोड़ 36 लाख 69 हजार 484 से अधिक लोगों ने सहभागिता कर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में योगदान देने पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह को "Certificate of Achievement" प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी आधार है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस वैश्विक अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
उन्होंने इस सम्मान को समस्त योग साधकों, प्रशिक्षकों एवं योग प्रेमियों को समर्पित करते हुए कहा कि योग के प्रचार-प्रसार और जनजागरण के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के योग प्रशिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रो. डॉ. नवीन सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
