दिल्ली-अमृतसर: तकनीकी खराबी से भटकी एयर इंडिया की फ्लाइट , पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में पहुंची

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। दिल्ली से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-479 तकनीकी खराबी के भटककर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। घटना सोमवार रात की है।

पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी की चेतावनी के बाद विमान ने यू-टर्न लिया और भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लौट आया। वहीं, अमृतसर में नाम लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण फ्लाइट को वापसी दिल्ली लौटना पड़ा जिसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

अभी तक इसपर अधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि तकनीकी खराबी के चलते विमान अपने तय मार्ग से भटक गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक एयरबस ए321 विमान ने सोमवार रात 9 बजकर 07 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खामी आने से विमान अपने निर्धारित रूट से भटक गया। हालांकि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और विमान को वापस मोड़ दिया गया।

वहीं, अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्धारित समय निकल जाने के कारण विमान को अमृतसर में उतारने की अनुमति नहीं मिल सकी।

दिल्ली दंगा: आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में ये खबर भी पढ़े : दिल्ली दंगा: आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में

इसके बाद विमान को वापस दिल्ली ले जाया गया, जहां सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। करीब दो घंटे बाद दोबारा अनुमति मिलने पर विमान ने अमृतसर के लिए उड़ान भरी और तड़के करीब ढाई बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।

इस घटना के कारण यात्रियों को करीब चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। जिन्हें रात 10 बजकर 30 मिनट तक अमृतसर पहुंचना था, वे देर रात अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की मुलाकात ये खबर भी पढ़े :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की मुलाकात

एडीएम साहब निकले फर्जी, नौकरी और प्लॉट के सपने बेचकर 60 लाख की ठगी ये खबर भी पढ़े : एडीएम साहब निकले फर्जी, नौकरी और प्लॉट के सपने बेचकर 60 लाख की ठगी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक...
आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

   बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
उत्तर प्रदेश 
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप से जुड़े धनशोधन...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

गुरदासपुर: जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने परिजनों की हत्या कर खुद की आत्महत्या

चंडीगढ़। पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने तीन परिजनों की गोली मारकर...
राज्य  पंजाब 
गुरदासपुर:  जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने परिजनों की हत्या कर खुद की आत्महत्या

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न; रेड अलर्ट जारी

मुंबई। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में बुधवार को तड़के से हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में...
महाराष्ट्र 
मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न; रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

   बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
उत्तर प्रदेश 
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर

प्रतापगढ़। नगर स्थित जजेज गेस्ट हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मंगलवार को सेवानिवृत्त जिला जज एवं विधिक सलाहकार(राज्यपाल)...
उत्तर प्रदेश 
रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर

बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

अंबेडकर नगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा जनपदवार आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला ‘बोधि-पथ’ का उद्घाटन...
उत्तर प्रदेश 
बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक

फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग लग गई।...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक