एडीएम साहब निकले फर्जी, नौकरी और प्लॉट के सपने बेचकर 60 लाख की ठगी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी और नोएडा में प्लॉट पाने का सपना दिखाकर लोगों को ठगने वाला एक ऐसा "एडीएम साहब" दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जो वास्तव में प्रशासनिक अधिकारी नहीं बल्कि ठगी की यूनिवर्सिटी का अनुभवी छात्र निकला। वर्षों तक खुद को उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बताने वाले इस शख्स ने रौब, रसूख और सरकारी पहचान का ऐसा जाल बुना कि कई लोग उसके झांसे में आ गए और करीब 60 लाख रुपये गंवा बैठे।

दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पवन कुमार पांडे उर्फ वरुण कुमार पांडे ने अफसरशाही का ऐसा किरदार निभाया कि असली अफसर भी शायद शर्मा जाएं। विजिटिंग कार्ड से लेकर पहचान पत्र तक सब कुछ तैयार था। बस एक चीज नहीं थी-सरकारी नौकरी।

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत: हरदीप पुरी ये खबर भी पढ़े : पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत: हरदीप पुरी

पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को भरोसा दिलाता था कि उसके बड़े-बड़े अधिकारियों से सीधे संबंध हैं। नौकरी चाहिए? हो जाएगी। नोएडा में प्लॉट चाहिए? वह भी मिल जाएगा। बस पहले "प्रोसेस" के नाम पर रकम जमा कराइए। लोगों ने भी सरकारी दफ्तरों की लंबी कतारों से बचने के लालच में जेबें खोल दीं और साहब की "सेवा" लेते रहे।

विदिशा में 14 जून को रखी जाएगी कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला: शिवराज सिंह ये खबर भी पढ़े : विदिशा में 14 जून को रखी जाएगी कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला: शिवराज सिंह

जांच में पता चला कि आरोपी ने एक वास्तविक पीसीएस अधिकारी की पहचान और तस्वीरों का इस्तेमाल कर खुद को एडीएम साबित किया। यानी सरकारी कुर्सी तो नहीं मिली, लेकिन उसकी पहचान पर ही पूरा कारोबार खड़ा कर लिया गया। मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट, फर्जी आईडी कार्ड और विजिटिंग कार्ड देखकर ऐसा लगता था मानो कोई अधिकारी नहीं, बल्कि चलता-फिरता सचिवालय सामने खड़ा हो।

डीजल व विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क फिर बढ़ा, नई दरें आज से लागू ये खबर भी पढ़े : डीजल व विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क फिर बढ़ा, नई दरें आज से लागू

दिल्ली पुलिस ने जब बैंक खातों और यूपीआई लेनदेन की परतें खोलीं तो ठगी की रकम का पूरा हिसाब सामने आ गया। इतना ही नहीं, इस कमाई से खरीदी गई एक स्विफ्ट कार और एक स्कूटी का भी पता चला। यानी सरकारी नौकरी तो किसी को नहीं मिली, लेकिन ठगी की नौकरी ने आरोपी को अच्छी-खासी "सैलरी" जरूर दे दी।

दिलचस्प बात यह है कि आरोपी पर पहले भी प्रतिरूपण का मामला दर्ज हो चुका है। बावजूद इसके वह अफसर बनने का सपना छोड़ नहीं पाया। फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार उसका तबादला सीधे पुलिस हिरासत में हो गया। अब पुलिस उसके अन्य साथियों और संभावित पीड़ितों की तलाश कर रही है। वहीं यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि सरकारी नौकरी और प्लॉट दिलाने का दावा करने वाले "चमत्कारी अफसरों" से सावधान रहना ही बेहतर है, क्योंकि कई बार कुर्सी असली नहीं होती, सिर्फ रौब असली होता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पीजीआई में दो बच्चों के दुर्लभ कैंसर का सफल उपचार

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान,पीजीआई के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशियलिटी विभाग द्वारा दो बच्चों में पाए गए दुर्लभ और...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में दो बच्चों के दुर्लभ कैंसर का सफल उपचार

गर्भाशय कैंसर से जंग जीतने वाली ' वॉरियर्स '  किया सम्मानित

लखनऊ। कैंसर से जूझ रहे लोगों का समर्थन करने का एक अहम मौका है। पीजीआई की गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी टीम ने...
उत्तर प्रदेश 
गर्भाशय कैंसर से जंग जीतने वाली ' वॉरियर्स '  किया सम्मानित

लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ने किया योग सेशन ऑर्गनाइज

लखनऊ। ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ने शनिवार को लोहिया पार्क, गोमती नगर, में एक योग सेशन ऑर्गनाइज़ किया। इस इवेंट में सोसाइटी...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ने किया योग सेशन ऑर्गनाइज

उत्तर प्रदेश

पीजीआई में दो बच्चों के दुर्लभ कैंसर का सफल उपचार

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान,पीजीआई के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशियलिटी विभाग द्वारा दो बच्चों में पाए गए दुर्लभ और...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में दो बच्चों के दुर्लभ कैंसर का सफल उपचार

गर्भाशय कैंसर से जंग जीतने वाली ' वॉरियर्स '  किया सम्मानित

लखनऊ। कैंसर से जूझ रहे लोगों का समर्थन करने का एक अहम मौका है। पीजीआई की गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी टीम ने...
उत्तर प्रदेश 
गर्भाशय कैंसर से जंग जीतने वाली ' वॉरियर्स '  किया सम्मानित