क़ुरआन और अहलेबैत एक दूसरे से कभी अलग नहीं हो सकते:मौलाना ज़ैग़म अली
इमामबरगाह मिर्ज़ा मोहम्मद ज़फर बेग में मुनक़्क़ीद हुई तीसरे मुहर्रम उल हराम के अशरे की मजलिस
मुजाहिद खां
रामपुर:तीसरे मुहर्रम उल हराम के अशरे की मजलिस ख़्वानवादा ए (मरहूम मोहम्मद मुजतबा आब्दी साहब) की जानिब से इमामबरगाह मिर्ज़ा मोहम्मद ज़फर बेग (वक़्फ़) मोहल्ला लाल क़बर में मुनक़्क़ीद हुई।तीसरे मुहर्रम उल हराम के अशरे की मजलिस को ख़िताब फरमाते हुए मौलाना ज़ैग़म अली साहब ने हमारे आख़िरी नबी मुहम्मद ए मुस्तफ़ा सल्लललाहे आलेही वा आले वसल्लम की सीरत पर क़ुरआन और हदीस की रोशनी में बयान फ़रमाया।
आपने फरमाया कि हमारे नबी की सीरत हमारे लिए नमूना ए अमल होना चाहिए ताकि उनके बताए हुए सच्चे और सीधे रास्ते पर चलकर हम अपनी ज़िंदगी को बेहतर ढंग से दुनिया के सामने रख सकें और अपनी ज़िंदगी को पुरअमन तरीक़े से जी सकें।आपने फरमाया कि क़ुरआन और अहलेबैत एक दूसरे से कभी अलग नहीं हो सकते आपने फरमाया कि इस्लाम कोई 1400 साल पुराना मज़हब नहीं है बल्कि इस दुनिया की ख़िलक़त ही इस्लाम पर हुई क्यूंकि जब से दुनिया वजूद में आई तब से अल्लाह ने अपने नबी और पैग़म्बरों को दुनिया में भेजना शुरू कर दिया था।
अल्लाह ने हर क़ौम में नबी और पैग़म्बरो को इंसान की इस्लाह के लिए और उनके ज़रिए इंसानियत के पैग़ाम को लोगों तक पहुंचाया ताकि इंसान गुमराह न हो।तब अल्लाह ने अपने महबूब मुहम्मद ए मुस्तफा को दुनिया में भेजा और किताब क़ुरान को आप पर नाज़िल किया और फरमाया कि यह किताब हमारा क़ानून है अगर इसके मुताबिक़ ज़िन्दिगी बसर करोगे तो निजात पा जाओगे।क्यूंकि अल्लाह कभी अपने दीन और उसके चाहने वालो को हिदायत से ख़ाली नहीं रखता इसलिये नबूवत के बाद इमामत ने अल्लाह के दीन को अपना ख़ून करबला में देकर इंसानियत की हिफाज़त फरमाई और इमाम ए हुसैन ने अपने बच्चों और जवानों का ख़ून करबला की ज़मीन को दे दिया और इस्लाम को बचा लिया इंसानियत को ज़िंदा कर दिया।
मजलिस में मौजूद अज़ादारों ने वाक़या ए करबला सुन कर अपनी आंखों को नम कर लिया।
मजलिस में मौलाना मिर्ज़ा इमरान साहब,मौलाना मूसा साहब,मौलाना ज़मा साहब,क़याम मेहंदी,शादाब,कमल रिज़वी,मुर्तज़ा जाफरी,सुहैल ज़ैदी,शाज़ेब ख़ान,रज़ा आब्दी आदि शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
