साहस, सादगी और जनसेवा की प्रेरक मिसाल हैं राष्ट्रपति मुर्मू: प्रधानमंत्री
राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन पर मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का जीवन साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरक मिसाल है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रपति ने राष्ट्रहित और विशेष रूप से वंचित एवं हाशिए पर रहने वाले वर्गों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि वह ओडिशा के कार्यक्रम में राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए उत्सुक हैं।
ये खबर भी पढ़े : तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड : सफदरगंज में गुड्डी देवी ने भी तोड़ा दम, मामले में चौथी मौतरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति मुर्मू को समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और जनसेवा के मूल्यों का प्रतीक बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना की। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राष्ट्रपति की जीवन यात्रा को साहस, दृढ़ता और राष्ट्रसेवा का प्रेरक उदाहरण बताया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने वाली राष्ट्रपति मुर्मु की यात्रा भारतीय लोकतंत्र की ताकत को दशार्ती है।
उन्होंने कहा कि उनका जीवन विशेषकर महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह और अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन सहित कई अन्य नेताओं ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीघार्यु जीवन की कामना की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
