राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में रविवार को योग शिविर

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में रविवार को एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन अपर निदेशक,लखनऊ मंडल डॉ जीपी गुप्ता द्वारा किया जाएगा। ये जानकारी मुख्य अधीक्षक डॉ वी के शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया इस अवसर पर चिकित्सालय के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी ,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
योग शिविर का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा लोगों को शारीरिक,मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ द्वारा विभिन्न योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया जाएगा तथा योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी जाएगी।चिकित्सालय प्रशासन ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम जनमानस को योग अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा।
चिकित्सालय के मुख्य अधीक्षक डॉ वी के शर्मा ने सभी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, कर्मचारी, मरीजों के परिजनों से योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड।’’ 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारम्भ हो...
उत्तराखंड 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 18 जून, 2026 को जारी उस आदेश...
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को दिए जाने वाले दाल, चावल...