सिंहस्थ के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मॉनीटरिंग सिस्टम को बनाएं अधिक प्रभावी : मनोहर लाल

- केंद्रीय मंत्री ने की ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। केन्द्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सिंहस्थ : 2028 के लिए नगरीय विकास विभाग द्वारा स्वच्छता, पेयजल, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा, परिवहन तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएँ। कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाएं।

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने यह निर्देश शुक्रवार शाम को उज्जैन प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय में ऊर्जा एवं स्वच्छ भारत मिशन की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

 सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ ये खबर भी पढ़े :  सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ

बैठक में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व का आयोजन है, इसलिए सभी व्यवस्थाएँ उसी स्तर के अनुरूप सुनिश्चित की जाएँ।

मौसम 14 जून: 13 घंटे के भीतर 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 14 जून: 13 घंटे के भीतर 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, उपयोग किए जा चुके जल के पुनर्प्रबंधन तथा शौचालय निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की सभी 16 स्मार्ट सिटीज़ में स्वच्छता के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) मॉडल विकसित कर डिजिटल माध्यमों से जन-जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों की आवश्यकता का सर्वे कर वास्तविक मांग के अनुसार स्वीकृति प्रस्ताव भेजने तथा सामुदायिक शौचालयों की स्वच्छता एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 रांची: 20 जून तक बारिश-वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ये खबर भी पढ़े :  रांची: 20 जून तक बारिश-वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएं। विद्युत वितरण एवं परिचालन क्षेत्र की समीक्षा के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम अंतर्गत शासकीय देयकों एवं सब्सिडी भुगतान को संबंधित वित्तीय वर्ष में ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल दिवस पर राज्यपाल का संदेश, बंगाल की गौरवशाली विरासत को किया नमन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल दिवस पर राज्यपाल का संदेश, बंगाल की गौरवशाली विरासत को किया नमन

तृणमूल में बढ़ी अंदरूनी कलह, अभिषेक बनर्जी की हवाई यात्राओं पर उठे सवाल

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक संकट के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड विमान से...
पश्चिम बंगाल 
तृणमूल में बढ़ी अंदरूनी कलह, अभिषेक बनर्जी की हवाई यात्राओं पर उठे सवाल

'वास्तविक तृणमूल' विवाद के बीच बढ़ा सियासी घमासान, पार्टी खातों पर पुलिस की कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक खींचतान के बीच पार्टी के तीन बैंक खातों को...
पश्चिम बंगाल 
'वास्तविक तृणमूल' विवाद के बीच बढ़ा सियासी घमासान, पार्टी खातों पर पुलिस की कार्रवाई

सिंहस्थ 2028 को मिलेगी रफ्तार, इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का आज भूमि पूजन

इंदौर। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को गति देने के लिए केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहरलाल खट्टर और मुख्यमंत्री...
राज्य  मध्य प्रदेश 
सिंहस्थ 2028 को मिलेगी रफ्तार, इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का आज भूमि पूजन

पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी, 81 लाख किसानों को मिलेंगे 1,640 करोड़ रुपये

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना...
राज्य  मध्य प्रदेश 
पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी, 81 लाख किसानों को मिलेंगे 1,640 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

वाराणसी।वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

उज्जैन। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देश भर लागू करने...
राज्य  उत्तर प्रदेश  मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा