पश्चिम बंगाल दिवस पर राज्यपाल का संदेश, बंगाल की गौरवशाली विरासत को किया नमन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विरासत को नमन किया। उन्होंने कहा कि बंगाल ने भारत की सभ्यतागत यात्रा को दिशा देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल दिवस केवल राज्य के गठन का अवसर नहीं, बल्कि उस गौरवशाली विरासत को स्मरण करने का दिन है जिसने भारत के राष्ट्रीय जीवन को गहराई से प्रभावित किया है।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रीय जागरण के आह्वान, ऋषि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के अमर गीत ‘वंदे मातरम्’ तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व का विशेष उल्लेख किया। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के निर्णायक प्रयासों के कारण पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना रहा।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के गठन के दौरान साहस, संघर्ष और बलिदान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य को अपने महान विभूतियों की प्रेरणा से आगे बढ़ना चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु ने छोड़ी पार्टी, सांसद पद से  दिया इस्तीफा ये खबर भी पढ़े : तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु ने छोड़ी पार्टी, सांसद पद से  दिया इस्तीफा

इन महापुरुषों ने समाज को जागृत किया, पीढ़ियों को प्रेरित किया और भारत के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक तथा राष्ट्रीय जीवन को समृद्ध बनाया।

राज्यपाल ने कहा कि बंगाल को अपनी ऐतिहासिक भूमिका को पुनः स्थापित करते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन ये खबर भी पढ़े : लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल की समृद्ध परंपरा और वैचारिक शक्ति देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी अपने संदेश के अंत में राज्यपाल ने ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ पश्चिम बंगाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

बंगाल: मानसून की दस्तक, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में झमाझम बारिश से मिली राहत ये खबर भी पढ़े : बंगाल: मानसून की दस्तक, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में झमाझम बारिश से मिली राहत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त, किसानों को 18,880 करोड़ रुपये की सौगात

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त, किसानों को 18,880 करोड़ रुपये की सौगात

राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की शाम शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला प्रभु गांव के पास भुड़ा...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव;  गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले से बदली प्रशासनिक तस्वीर

जयपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के तबादले...
राजस्थान 
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले से बदली प्रशासनिक तस्वीर

25 से अधिक मामलों में वांछित अपराधी की तलाश तेज, पुलिस ने घर पर चस्पा किया इश्तेहार

सीवान। असांव थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के चर्चित मामले में फरार चल रहे 10 हजार...
बिहार 
25 से अधिक मामलों में वांछित अपराधी की तलाश तेज, पुलिस ने घर पर चस्पा किया इश्तेहार

उत्तर प्रदेश

ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की शाम शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला प्रभु गांव के पास भुड़ा...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव;  गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

वाराणसी।वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

उज्जैन। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देश भर लागू करने...
राज्य  उत्तर प्रदेश  मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू