25 से अधिक मामलों में वांछित अपराधी की तलाश तेज, पुलिस ने घर पर चस्पा किया इश्तेहार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। असांव थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के चर्चित मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी रत्नेश कुमार पाण्डेय उर्फ रिंकू पाण्डेय के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को महादेवा थाने के उसके घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी तक कार्रवाई जारी रहेगी और उसे जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि 27 मार्च 2026 को असांव थाना क्षेत्र में रविकांत सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद उसी रात वादी के घर पर दोबारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

डीएम के जनता दरबार में मायूस दिखे फरियादी, भगवान भरोसे कार्रवाई की लगाई उम्मीद  ये खबर भी पढ़े : डीएम के जनता दरबार में मायूस दिखे फरियादी, भगवान भरोसे कार्रवाई की लगाई उम्मीद 

इस मामले में असांव थाना कांड संख्या 59/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस की लगातार छापेमारी और दबाव के कारण इस कांड में शामिल चार अभियुक्त पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

बुआ ने भतीजे के साथ की प्रेम विवाह, नाराज माता-पिता ने घसीटकर पीटा ये खबर भी पढ़े : बुआ ने भतीजे के साथ की प्रेम विवाह, नाराज माता-पिता ने घसीटकर पीटा

लेकिन कांड का एक प्रमुख आरोपी रिंकू पांडेय लगातार फरार चल रहा है। इसी कारण न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया है।

एसपी ने कहा कि रिंकू पांडेय कोई सामान्य अपराधी नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, रंगदारी, अवैध हथियार, शराब तस्करी और संगठित अपराध समेत 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

286 करोड़ की 157 विकास योजनाओं की सौगात, स्मार्ट और आधुनिक शहर बनाने पर जोर ये खबर भी पढ़े : 286 करोड़ की 157 विकास योजनाओं की सौगात, स्मार्ट और आधुनिक शहर बनाने पर जोर

उसका आपराधिक इतिहास कई थानों और यहां तक कि उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। पुरन कुमार झा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना सिवान जिला पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

एसपी ने कहा कि सिवान पुलिस जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। जो अपराधी कानून से बचने के लिए फरार हैं, उनके खिलाफ इश्तेहार, कुर्की और स्पीडी ट्रायल जैसी सभी कानूनी प्रक्रियाओं का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के मुताबिक कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, रिंकू पांडेय के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट, शराब तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कुल 25 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता बनी हुई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले बड़ी गड़बड़ी, नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा अबू धाबी

नागपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा से ठीक पहले एक हैरान करने वाला मामला सामने आया...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले बड़ी गड़बड़ी, नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा अबू धाबी

पुलिस और जांच एजेंसियों को मिलने वाली है एक नई तकनीक

नई दिल्ली। देशभर में पुलिस और जांच एजेंसियों को एक नई तकनीक मिलने वाली है, जिससे उनका काम काफी आसान...
टेक-मित्र 
पुलिस और जांच एजेंसियों को मिलने वाली है एक नई तकनीक

पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम- किसान सम्मान की 23वीं किस्त, 18,880 करोड़ रुपये की सौगात

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम- किसान सम्मान की 23वीं किस्त, 18,880 करोड़ रुपये की सौगात

राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश

ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की शाम शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला प्रभु गांव के पास भुड़ा...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव;  गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

वाराणसी।वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप