रोमांचक मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

साउथम्पटन। महिला टी20 विश्व कप 2026 में मौजूदा चैंपियन न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार देर रात बेहद रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को 4 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

लगातार दो हार के बाद दबाव में उतरी न्यूज़ीलैंड टीम अंत तक संघर्ष करती रही और मुश्किल मुकाबले में दो अहम अंक हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी उम्मीदें कायम रखीं।

141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन कप्तान गैबी लुईस और ऑर्ला प्रेंडरगास्ट ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मैच को न्यूज़ीलैंड के हाथों से लगभग छीन लिया।

बाबर आजम और शादाब खान चमके, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीती सीरीज  ये खबर भी पढ़े : बाबर आजम और शादाब खान चमके, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीती सीरीज

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 110 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

ऑर्ला प्रेंडरगास्ट ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले 2 विकेट लिए और फिर 53 गेंदों पर 59 रन बनाए। वहीं कप्तान गैबी लुईस ने 53 गेंदों में 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

एक समय आयरलैंड को अंतिम चार ओवर में 34 रन चाहिए थे और उसके नौ विकेट शेष थे। लेकिन यहीं से न्यूज़ीलैंड ने वापसी की। जेस केर और कप्तान अमेलिया केर ने दबाव बनाया। अमेलिया ने 18वें ओवर में दो विकेट लेकर मुकाबले का रुख बदल दिया।

आखिरी ओवर में आयरलैंड को 15 रन चाहिए थे। कप्तान अमेलिया केर ने अनुभवी सूजी बेट्स को गेंद सौंपी। सूजी ने शानदार संयम दिखाते हुए बल्लेबाज़ों को बड़े शॉट नहीं लगाने दिए और मुकाबला न्यूज़ीलैंड के पक्ष में कर दिया। आयरलैंड अंतिम गेंद पर 6 रन नहीं बना सकी और जीत से सिर्फ चार रन दूर रह गई।

इससे पहले न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम सिर्फ 10 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी। ऑर्ला प्रेंडरगास्ट और कारा मरे ने शुरुआती झटके दिए। इसके बाद ब्रुक हॉलिडे और इज़ी शार्प ने उपयोगी पारियां खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

इज़ी शार्प ने 28 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि ब्रुक हॉलिडे ने 34 रन की अहम पारी खेली। अंतिम ओवरों में न्यूज़ीलैंड ने तेजी से रन जोड़े और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

संक्षिप्त स्कोर:

न्यूज़ीलैंड – 140/6 (20 ओवर)

इज़ी शार्प 36, ब्रुक हॉलिडे 34

ऑर्ला प्रेंडरगास्ट 2/26, कारा मरे 2/26

आयरलैंड – 136/4 (20 ओवर)

ऑर्ला प्रेंडरगास्ट 59, गैबी लुईस 58

अमेलिया केर 2/23

परिणाम: न्यूज़ीलैंड 4 रन से विजयी

एशियाई खेलों के लिए घोषित भारतीय गोल्फ टीम, अदिति और युवराज करेंगे नेतृत्व ये खबर भी पढ़े : एशियाई खेलों के लिए घोषित भारतीय गोल्फ टीम, अदिति और युवराज करेंगे नेतृत्व

 

फ्लोरेंटिनो पेरेज़ फिर बने रियल मैड्रिड के अध्यक्ष, 20 साल बाद हुए चुनाव में दर्ज की जीत ये खबर भी पढ़े : फ्लोरेंटिनो पेरेज़ फिर बने रियल मैड्रिड के अध्यक्ष, 20 साल बाद हुए चुनाव में दर्ज की जीत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस और जांच एजेंसियों को मिलने वाली है एक नई तकनीक

नई दिल्ली। देशभर में पुलिस और जांच एजेंसियों को एक नई तकनीक मिलने वाली है, जिससे उनका काम काफी आसान...
टेक-मित्र 
पुलिस और जांच एजेंसियों को मिलने वाली है एक नई तकनीक

पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम- किसान सम्मान की 23वीं किस्त, 18,880 करोड़ रुपये की सौगात

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम- किसान सम्मान की 23वीं किस्त, 18,880 करोड़ रुपये की सौगात

राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की शाम शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला प्रभु गांव के पास भुड़ा...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव;  गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

उत्तर प्रदेश

ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की शाम शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला प्रभु गांव के पास भुड़ा...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव;  गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

वाराणसी।वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप