महिला घरेलू क्रिकेट में नया रिकॉर्ड, अक्षरा गुप्ता की 306 रन की ऐतिहासिक पारी
भागलपुर। बिहार की युवा महिला बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता ने महिला घरेलू क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड में गुरुवार से शुरू हुए बीसीए महिला अंडर-19 वन-डे ट्रॉफी टूर्नामेंट में नाबाद 306 रन बनाए।
अक्षरा ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान 55 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने 242.86 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से सिर्फ 126 गेंदों पर ये ताबड़तोड़ रन बनाए और मैदान पर करीब 233 मिनट बिताए।
उनकी पारी की सबसे खास बातों में से एक थी उनकी तूफानी शुरुआत। अक्षरा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 16 गेंदों में अर्धशतक और फिर 34 गेंदों में शतक पूरा किया।
अक्षरा को उनकी इस उपलब्धि पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने बधाई दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि बिहार की महिला क्रिकेटर अपने प्रदर्शन से लगातार राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़े : धमतरी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, 1160 खिलाड़ियों ने लिया विशेष प्रशिक्षणउन्होंने कहा कि बीसीए खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और मंच प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहा है और इस तरह की पारियां युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का काम करती हैं।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जियाउल अरफिन ने भी बधाई देते हुए कहा कि बीसीए महिला अंडर-19 वन-डे ट्रॉफी की शुरुआत में ही इस तरह की प्रतिभा का सामने आना बिहार में क्रिकेट के लिए बहुत सकारात्मक संकेत है। उन्होंने अक्षरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अक्षरा गुप्ता की यह पारी अब महिला घरेलू क्रिकेट की सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई है और इसने बीसीए महिला क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
इससे पहले महिला घरेलू क्रिकेट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर में मुंबई की इरा गुप्ता ने घरेलू राज्य-स्तरीय मैच में नाबाद 346 रन बनाए थे। उनकी पारी में 42 चौके और 16 छक्के शामिल थे। अक्षरा गुप्ता के नाबाद 306 और इरा गुप्ता के नाबाद 346 रन अब महिला घरेलू क्रिकेट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर में शामिल हो गए हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
