डीएम ने तहसील रामनगर का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

न्यायालयों में पारित आदेशों के अमलदरामद एवं राजस्व अभिलेखों की स्थिति का किया सत्यापन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा

  • जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, लंबित राजस्व वादों में तेजी एवं कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता के दिए निर्देश

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह द्वारा गुरुवार को तहसील रामनगर का औचक निरीक्षण किया गया।उन्होंने तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों, अभिलेखागार, न्यायालयों एवं जनसुविधाओं का अवलोकन कर राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि तहसील में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन के प्रति संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं सम्मानजनक व्यवहार प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा शिकायतों के नियमित अनुश्रवण पर विशेष बल दिया।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ ये खबर भी पढ़े : सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार न्यायालय एवं अन्य राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा की। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय में पूर्व में पारित आदेशों से संबंधित पत्रावलियों को औचक रूप से निकलवाकर उनका परीक्षण किया तथा संबंधित प्रकरणों की खतौनियां मंगवाकर आदेशों के अनुपालन एवं अमलदरामद की स्थिति का सत्यापन किया। 

अज्ञात महिला की लाश जंगल में मिली , हत्या की आशंका ये खबर भी पढ़े : अज्ञात महिला की लाश जंगल में मिली , हत्या की आशंका

उन्होंने निर्देश दिए कि न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा राजस्व वादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए लंबित प्रकरणों में तेजी लाई जाए। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, राजस्व अभिलेखों के नियमित अद्यतन एवं कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

यूपी सरकार का श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हर वीकेंड चलेगी अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल की धार्मिक यात्रा ये खबर भी पढ़े : यूपी सरकार का श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हर वीकेंड चलेगी अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल की धार्मिक यात्रा

लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

WhatsApp Image 2026-06-18 at 19.16.40
तहसील निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य अपेक्षित गति से न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित सभी कार्यों में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि लोधेश्वर महादेवा धाम जनपद का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, इसलिए कॉरिडोर निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम(वि/रा) निरंकार सिंह, उपजिलाधिकारी रामनगर  आनंद तिवारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन पहुंचे सुधांशु महाराज, स्वामी चिदानन्द को दी जन्मदिवस की बधाई

अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की अमर प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन पहुंचे सुधांशु महाराज, स्वामी चिदानन्द को दी जन्मदिवस की बधाई

रेलवे द्वारा राख की ढुलाई के लिए हरित पहल

गोरखपुर।  रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में रेल नेटवर्क के माध्यम से राख की ढुलाई...
रेलवे द्वारा राख की ढुलाई के लिए हरित पहल

चक्कर की सडक पर जर्जर भवन गिराने का नोटिस निरस्त, संपत्ति विवादित होने का मामला आया सामने

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं द्वारा मोहल्ला वैदो टोला चक्कर की सडक स्थित एक जर्जर भवन को गिराने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
चक्कर की सडक पर जर्जर भवन गिराने का नोटिस निरस्त, संपत्ति विवादित होने का मामला आया सामने

पुनर्वास विश्वविद्यालय बना ईसरो का नोडल सेंटर, डिजिटल मैपिंग के गुर भी सीखेंगे

लखनऊ। डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनके राष्ट्रीय शैक्षिक प्रसार कार्यक्रमों के संचालन के...

लखनऊ में जाम से मिलेगी राहत, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

लखनऊ। राजधानी में तेजी से बढ़ रही आबादी और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए शहीद पथ पर जल्द...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में जाम से मिलेगी राहत, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान शुरू

लखनऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ  के निदेर्शानुसार 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत केलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान शुरू