यूपी सरकार का श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हर वीकेंड चलेगी अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल की धार्मिक यात्रा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल की है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के तहत पांच प्रमुख वीकेंड धार्मिक टूर पैकेजों को नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत अब श्रद्धालु प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अपनी सुविधा के अनुसार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

यूपीएसटीडीसी द्वारा संचालित ‘सुगम दर्शन’ योजना के अंतर्गत लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य के लिए नियमित टूर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं प्रयागराज से अयोध्या, चित्रकूट और विंध्याचल धाम के लिए भी विशेष धार्मिक यात्राएं संचालित होंगी। निगम के अधिकारियों के अनुसार इन सेवाओं का लाभ इसी सप्ताहांत से श्रद्धालुओं को मिलने लगेगा।

ऑपरेशन वज्रपात से अपराधियों पर बड़ा प्रहार: वाराणसी परिक्षेत्र पुलिस ने 554 सोशल मीडिया अकाउंट किए बंद ये खबर भी पढ़े : ऑपरेशन वज्रपात से अपराधियों पर बड़ा प्रहार: वाराणसी परिक्षेत्र पुलिस ने 554 सोशल मीडिया अकाउंट किए बंद

सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्रों तक आम लोगों की पहुंच को आसान बनाना और धार्मिक पर्यटन को नई गति प्रदान करना है। इसके साथ ही स्थानीय पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

जन चौपाल में जनता ने रखी सफाई, कूड़ा उठान, सीवर वं जलभराव की समस्या ये खबर भी पढ़े : जन चौपाल में जनता ने रखी सफाई, कूड़ा उठान, सीवर वं जलभराव की समस्या

आसान होगी बुकिंग प्रक्रिया

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा की बुकिंग प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। इच्छुक यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनी सीट आरक्षित करा सकेंगे। इसके लिए यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित पर्यटन कार्यालयों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

पीएम का संदेश, डीएम की रणनीति और प्रधानों की जिम्मेदारी... योग दिवस को जनआंदोलन बनाने की तैयारी। ये खबर भी पढ़े : पीएम का संदेश, डीएम की रणनीति और प्रधानों की जिम्मेदारी... योग दिवस को जनआंदोलन बनाने की तैयारी।

आरामदायक वाहनों से होगी यात्रा

यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक और आरामदायक अर्बेनिया ट्रैवलर वाहनों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पैकेज का किराया मात्र 1000 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, जिससे आम लोगों के लिए भी धार्मिक यात्रा सुलभ हो सके।

वरिष्ठ नागरिकों और समूहों को मिलेगी छूट

योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रियायतें प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा। इससे परिवारों, धार्मिक संगठनों और समूह यात्राओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यूपीएसटीडीसी का मानना है कि यह पहल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देगी। अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक नियमित और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध होने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होगी।पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें और इस सुविधा का लाभ उठाकर प्रदेश के प्रमुख आस्था स्थलों के दर्शन करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने हरिद्वार में सैनिक सम्मेलन में सुनी जवानों की समस्याएं

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर जवानों...
उत्तराखंड 
पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने हरिद्वार में सैनिक सम्मेलन में सुनी जवानों की समस्याएं

सड़े-गले बिस्तर...जंग लगे ताले अस्पताल की दुर्दशा 

नैनीताल : नैनीताल में 27 एकड़ में फैला ऐतिहासिक रैमजे अस्पताल पूरी तरह उजाड़ पड़ा है। सभी वार्ड, ओटी और...
उत्तराखंड 
सड़े-गले बिस्तर...जंग लगे ताले अस्पताल की दुर्दशा 

हरिद्वार में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पंतद्वीप मैदान से हटाया गया कचरा

हरिद्वार । तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन...
उत्तराखंड 
हरिद्वार में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पंतद्वीप मैदान से हटाया गया कचरा

धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

बिजनौर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुरादाबाद मंडल महासचिव रामनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म और जाति की...
उत्तर प्रदेश 
धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया योगाभ्यास, कहा नियमित करें योग रहें निरोग

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व तुलसी मानस मंदिर हरिद्वार के महंत कामेश्वर पुरी महाराज ने...
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया योगाभ्यास, कहा नियमित करें योग रहें निरोग

उत्तर प्रदेश

धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

बिजनौर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुरादाबाद मंडल महासचिव रामनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म और जाति की...
उत्तर प्रदेश 
धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

नोएडा । जिले के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की

वाराणसी । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण (21 जून) को व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की