जन चौपाल में जनता ने रखी सफाई, कूड़ा उठान, सीवर वं जलभराव की समस्या
महापौर ने संबन्धित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
नियमित सफाई को लेकर जनता ने की शिकायत
लखनऊ। गुरुवार नगर निगम के जोन-8 के विद्यावती तृतीय वार्ड में सेक्टर-एल स्थित राधे लाल पार्क में महापौर सुषमा खर्कवाल ने जन चौपाल में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव महापौर के समक्ष रखे।
जन चौपाल के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में नियमित झाड़ू न लगने, नालियों की समय पर सफाई न होने तथा कूड़ा उठान में अनियमितता की शिकायतें रखीं। लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर समय से कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे गंदगी की समस्या उत्पन्न हो रही है। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार लाने तथा कूड़ा उठान को नियमित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने नालियों एवं सीवर की नियमित सफाई न होने की शिकायत करते हुए कहा कि कई स्थानों पर जल निकासी प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने पार्कों के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण की मांग भी रखी।
ये खबर भी पढ़े : यूपी सरकार का श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हर वीकेंड चलेगी अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल की धार्मिक यात्रामहापौर ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन चौपाल के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने बंगला बाजार मोड़ पर किए गए अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे बनी दुकानों एवं अवैध अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है तथा आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
ये खबर भी पढ़े : संविदा कर्मियों की समस्याओं का हो समाधान, मानवीय एवं सुरक्षित कार्य करे सुनिश्चित : समितिमहापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में किए गए सभी अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्थानीय नागरिकों ने आगामी मानसून को देखते हुए क्षेत्र में जलभराव की आशंका व्यक्त की तथा बरसात के दौरान पंपिंग सेट्स की संख्या बढ़ाने की मांग की।
इस पर महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पंपिंग सेट्स उपलब्ध कराए गए हैं तथा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है ताकि बरसात के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
