ऑपरेशन वज्रपात से अपराधियों पर बड़ा प्रहार: वाराणसी परिक्षेत्र पुलिस ने 554 सोशल मीडिया अकाउंट किए बंद

जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में 165 गैंगों के 1080 सदस्यों की पहचान, डिजिटल और आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में पुलिस की सख्त कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ।वाराणसी परिक्षेत्र पुलिस ने अपराधियों के डिजिटल और भौतिक नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसका नाम “ऑपरेशन वज्रपात” रखा गया है। यह अभियान पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण  के निर्देशन में चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य संगठित अपराध, गैंग संस्कृति और सोशल मीडिया के जरिए फैल रहे अपराधी प्रभाव को खत्म करना है। इस अभियान के तहत पुलिस ने वाराणसी परिक्षेत्र के तीन जिलों—जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली—में व्यापक सर्वे और विश्लेषण किया। 

जांच में कुल 165 गैंगों के लगभग 1080 सदस्यों की पहचान की गई, जो विभिन्न तरीकों से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और समाज में डर फैलाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी चिन्हित लोगों का विस्तृत डोजियर तैयार किया, जिसमें उनके आपराधिक रिकॉर्ड, गैंग से संबंध, सोशल मीडिया गतिविधियां और समाज पर उनके प्रभाव का विश्लेषण शामिल किया गया।

डॉ. जितेन्द्र शुक्ला बने एसआरएन चिकित्सालय के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक ये खबर भी पढ़े : डॉ. जितेन्द्र शुक्ला बने एसआरएन चिकित्सालय के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक

अभियान के दौरान “ग्रेडेड लीगल एक्शन” की रणनीति अपनाई गई, जिसके तहत चेतावनी, निवारक कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करना, हिस्ट्रीशीट खोलना, गुंडा नियंत्रण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसी कानूनी कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। डिजिटल मोर्चे पर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय निगरानी की और ऐसे अकाउंट्स की पहचान की जो अपराधियों का महिमामंडन कर रहे थे या गैंग गतिविधियों का प्रचार कर रहे थे।

कॉल्विन के पास अवैध मीट की दुकानों की महापौर से शिकायत,कार्रवाई के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : कॉल्विन के पास अवैध मीट की दुकानों की महापौर से शिकायत,कार्रवाई के दिए निर्देश

 तकनीकी समन्वय के बाद कुल 554 आपत्तिजनक सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को हटाया गया, जिनमें जौनपुर के 192, गाजीपुर के 250 और चंदौली के 112 अकाउंट शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन अकाउंट्स के जरिए अपराधी धमकी, रंगदारी और गैंग प्रभाव बढ़ाने का काम कर रहे थे। इन प्रोफाइल्स को हटाए जाने से उनके डिजिटल नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है। अभियान के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि यदि कोई पीड़ित डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं कर पाता, तो पुलिस स्वयं संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई करे। इसके साथ ही सभी चिन्हित अपराधियों की लगातार निगरानी और समीक्षा भी की जा रही है। 

डालीबाग के 72 फ्लैटों पर संकट: सिंचाई विभाग ने एलडीए की योजना को बताया अवैध, जमीन विवाद तेज ये खबर भी पढ़े : डालीबाग के 72 फ्लैटों पर संकट: सिंचाई विभाग ने एलडीए की योजना को बताया अवैध, जमीन विवाद तेज

पुलिस प्रशासन का कहना है कि “ऑपरेशन वज्रपात” एक सतत अभियान है, जिसका उद्देश्य अपराधियों के पूरे इकोसिस्टम—भौतिक, आर्थिक, सामाजिक और डिजिटल—को एक साथ निष्प्रभावी करना है। इसके जरिए साफ संदेश दिया गया है कि अपराधियों को न तो जमीन पर और न ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कोई सुरक्षित जगह दी जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लम्बरदारी पड़ी भारी, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर यूपी पुलिस ने ठोका 11,500 चालान

लखनऊ। यूपी पुलिस ट्रैफिक नियमों को लेकर लगातार जागरूक कर रही है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने...
उत्तर प्रदेश 
लम्बरदारी पड़ी भारी, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर यूपी पुलिस ने ठोका 11,500 चालान

दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का समापन

लखनऊ। प्रेरणाकृति फाउंडेशन की ओर से दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का गुरुवार को सामुदायिक केंद्र, मनकामेश्वर वार्ड, डालीगंज में...
उत्तर प्रदेश 
दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का समापन

ताजियादारों को शासन के आदेशों-निर्देशों से कराया गया अवगत,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में आगामी मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और...
उत्तर प्रदेश 
 ताजियादारों को शासन के आदेशों-निर्देशों से कराया गया अवगत,

मोहनलालगंज ब्लॉक: 50 से 55 वर्ष पुरानी जर्जर छत गिरी, एडीओ घायल

समय पर तकनीकी जांच व मरम्मत न होना हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा