वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की

, काशी के 337 मंडलों में लगेंगे योग शिविर

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

वाराणसी । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण (21 जून) को व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दिवस पर पार्टी के काशी क्षेत्र के सभी संगठनात्मक ढांचे में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सांसद, मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं आम नागरिक सहभागिता करेंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर योग दिवस पर प्रत्येक मंडल स्तर पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने शनिवार को बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। आज पूरा विश्व योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार मान रहा है। भारतीय दर्शन के "सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः" के संदेश को योग ने विश्वभर में पहुंचाने का कार्य किया है।

दिलीप पटेल ने कहा कि 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस का प्रस्ताव रखे जाने के बाद रिकॉर्ड समय में इसे स्वीकृति मिली और तब से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। योग आज केवल भारत की पहचान नहीं बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का रूप ले चुका है।

उन्होंने बताया कि काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों, 71 विधानसभा क्षेत्रों के 337 मंडलों में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी मंडलों में कार्यक्रम संयोजकों का चयन कर लिया गया है तथा तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।-----------

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

अभियान के तहत सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 15 गिरफ्तार

हरिद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, महिलाओं से छेड़छाड़...
उत्तराखंड 
 अभियान के तहत सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 15 गिरफ्तार

बंजी जंपिंग पर एक माह में लागू होंगे नए सुरक्षा नियम

देवप्रयाग : उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी।  50 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी...
उत्तराखंड 
बंजी जंपिंग पर एक माह में लागू होंगे नए सुरक्षा नियम

पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने हरिद्वार में सैनिक सम्मेलन में सुनी जवानों की समस्याएं

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर जवानों...
उत्तराखंड 
पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने हरिद्वार में सैनिक सम्मेलन में सुनी जवानों की समस्याएं

सड़े-गले बिस्तर...जंग लगे ताले अस्पताल की दुर्दशा 

नैनीताल : नैनीताल में 27 एकड़ में फैला ऐतिहासिक रैमजे अस्पताल पूरी तरह उजाड़ पड़ा है। सभी वार्ड, ओटी और...
उत्तराखंड 
सड़े-गले बिस्तर...जंग लगे ताले अस्पताल की दुर्दशा 

हरिद्वार में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पंतद्वीप मैदान से हटाया गया कचरा

हरिद्वार । तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन...
उत्तराखंड 
हरिद्वार में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पंतद्वीप मैदान से हटाया गया कचरा

उत्तर प्रदेश

धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

बिजनौर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुरादाबाद मंडल महासचिव रामनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म और जाति की...
उत्तर प्रदेश 
धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

नोएडा । जिले के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की

वाराणसी । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण (21 जून) को व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की