राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटों के दौरान बूंदी, राजसमंद, अजमेर और कोटा सहित कई जिलों में एक इंच तक बारिश हुई।

राजस्थान में आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून का यह दौर 23 जून तक जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन के समय प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद कई जिलों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उदयपुर में शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। पिछले 24 घंटों में बूंदी जिले के रायथल में सर्वाधिक 33 मिमी बारिश हुई।

इसके अलावा हिंडौली में 18 मिमी, बूंदी शहर में 15 मिमी, राजसमंद के कुंभलगढ़ में 12 मिमी, सरदारगढ़ में 25 मिमी, रेलमगरा में 16 मिमी तथा अजमेर के सावर में 18 मिमी वर्षा हुई। बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों के कई क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई।

बारिश के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस भी बनी रही। शुक्रवार को अलवर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

अलवर, दौसा, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर और नागौर सहित कई जिलों में दिनभर मौसम साफ रहने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियों में और तेजी आ सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सिविल संविदा के व्यापारियों के साथ राज्य कर विभाग द्वारा ’’संवाद कार्यक्रम’’ किया गया आयोजित

श्रावस्ती। शासन के निर्देशानुसार राज्य कर कार्यालय, भिनगा में सिविल संविदा के व्यापारियों के साथ राज्य कर विभाग श्रावस्ती द्वारा...
सिविल संविदा के व्यापारियों के साथ राज्य कर विभाग द्वारा ’’संवाद कार्यक्रम’’ किया गया आयोजित

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में आशाओं को किया गया प्रशिक्षित

श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में अधीक्षक डॉ0 प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में ए.पी.सी. अनुराग सिंह यूनिसेफ एम्स द्वारा उपस्थित...
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में आशाओं को किया गया प्रशिक्षित

मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। मौसम 6 अगस्त : देशभर में मानसून एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाने वाला है। भारतीय मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मेष- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार