राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले से बदली प्रशासनिक तस्वीर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए।

इस व्यापक बदलाव में सचिवालय से लेकर फील्ड स्तर तक एडीएम, एसडीओ, रजिस्ट्रार और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।

दुर्भावनावश लगाई गई आग से वाहन को नुकसान होने पर भी बीमा कंपनी जिम्मेदार: उपभोक्ता आयोग ये खबर भी पढ़े : दुर्भावनावश लगाई गई आग से वाहन को नुकसान होने पर भी बीमा कंपनी जिम्मेदार: उपभोक्ता आयोग

इसके अलावा तीन मंत्रियों के विशिष्ट सहायक भी बदले गए हैं। 12 एपीओ अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई, जबकि पांच अधिकारियों के पूर्व तबादला आदेश निरस्त कर दिए गए।

आदेश के अनुसार राजस्थान बीज निगम में हाल ही में सामने आए कथित घूसकांड के बीच निगम की प्रबंध निदेशक (एमडी) विनीता सिंह का तबादला कर उन्हें राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद (आरजीएवीपी) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

जयपुर समेत कई जिलों में बारिश और तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  ये खबर भी पढ़े : जयपुर समेत कई जिलों में बारिश और तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उनकी जगह बीज निगम के कार्यकारी निदेशक गौरव चतुर्वेदी को नया एमडी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि विनीता सिंह को 13 मई को ही बीज निगम का एमडी नियुक्त किया गया था।

हाईवे घूसकांड मामले में निलंबित रही चर्चित आरएएस अधिकारी पिंकी मीणा को करीब साढ़े पांच साल बाद पोस्टिंग मिली है।

हाल ही में कोर्ट के आदेशों के बाद बहाल की गई पिंकी मीणा को सहायक निदेशक लोक सेवा एवं प्रशासनिक सुधार समन्वय विभाग सवाई माधोपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

चर्चित आरएएस अधिकारी डॉ. विभू कौशिक को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का विशिष्ट सहायक नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले राज्य बीमा एवं प्रावधान निधि विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

भाजपा की दक्षिण जोन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर ये खबर भी पढ़े : भाजपा की दक्षिण जोन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत और पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के विशिष्ट सहायकों में भी बदलाव किया है।

बलवंत सिंह लिग्री को स्वास्थ्य मंत्री के एसए पद से हटाकर राजस्थान स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। चंदन दुबे को पशुपालन मंत्री के एसए पद से राज्यपाल सचिवालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल सचिवालय के उप सचिव मुकेश कुमार कलाल को पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का नया एसए बनाया गया है। सरकार ने 13 मई को किए गए चार अधिकारियों के तबादले भी सवा महीने बाद निरस्त कर दिए।

इनमें नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार अग्रवाल, पुष्कर मित्तल और अरशदीप बरार शामिल हैं। वहीं, मोहम्मद ताहिर का 15 सितंबर 2025 को किया गया तबादला करीब नौ महीने बाद निरस्त किया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल में कई एडीएम, एसडीओ, जिला परिषद सीईओ, संयुक्त सचिव, उप सचिव, रजिस्ट्रार और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नए अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सोनभद्र: आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

सोनभद्र। प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। शाम करीब साढ़े चार बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सोनभद्र: आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले बड़ी गड़बड़ी, नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा अबू धाबी

नागपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा से ठीक पहले एक हैरान करने वाला मामला सामने आया...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले बड़ी गड़बड़ी, नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा अबू धाबी

पुलिस और जांच एजेंसियों को मिलने वाली है एक नई तकनीक

नई दिल्ली। देशभर में पुलिस और जांच एजेंसियों को एक नई तकनीक मिलने वाली है, जिससे उनका काम काफी आसान...
टेक-मित्र 
पुलिस और जांच एजेंसियों को मिलने वाली है एक नई तकनीक

पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम- किसान सम्मान की 23वीं किस्त, 18,880 करोड़ रुपये की सौगात

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम- किसान सम्मान की 23वीं किस्त, 18,880 करोड़ रुपये की सौगात

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र: आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

सोनभद्र। प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। शाम करीब साढ़े चार बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सोनभद्र: आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की शाम शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला प्रभु गांव के पास भुड़ा...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव;  गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश