सोनभद्र: आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सोनभद्र। प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। शाम करीब साढ़े चार बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) के झटके से अलग-अलग गांवों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है

ग्राम डुमरडीहा निवासी सुनीता देवी (38) पत्नी ओमप्रकाश अपने घर की खिड़की के पास बैठी थीं। इसी दौरान अचानक कड़कड़ाती हुई बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गईं।ग्राम बघाडू में बेबी देवी (32) पत्नी विनय अपने बच्चों के साथ घर के बाहरी कमरे में मौजूद थीं। बिजली के जोरदार झटके के असर से बेबी देवी मौके पर ही अचेत (बेहोश) हो गईं, हालांकि गनीमत रही कि उनके साथ मौजूद बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

अलीगंज अग्निकांड पर एलडीए वीसी को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा अवमानना नोटिस ये खबर भी पढ़े : अलीगंज अग्निकांड पर एलडीए वीसी को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा अवमानना नोटिस

सबसे दुखद वाकया बरखोहरा गांव में हुआ, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्य वज्रपात का शिकार हो गए। अमरनाथ की पत्नी मनीषा देवी (28), पुत्री नंदनी (8) और माता शकुंतला देवी (45) घर के अंदर बैठकर भोजन कर रहे थे, तभी बिजली के तेज झटके ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।सीएचसी दुद्धी में लाए गए सभी पांचों मरीजों का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में और सामान्य है। डरने की कोई बात नहीं है, हमारी टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।"

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए डॉक्टरों और स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि तेज कड़क और तूफान के दौरान घरों से बाहर न निकलें। खिड़की-दरवाजों से दूर रहें और किसी भी हाल में खुले मैदान या पेड़ों के नीचे शरण न लें। सुरिक्षत पक्के मकानों में रहना ही बचाव का एकमात्र उपाय है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मेष - कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान- सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 8 अगस्त 2026: देश में तूफानी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें...
राष्ट्रीय 
मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया की ग्राज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (TU Graz) के रिसर्चर्स ने बिना बिजली और केमिकल के हवा को...
टेक-मित्र 
बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर