बंगाल: मानसून की दस्तक, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में झमाझम बारिश से मिली राहत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आखिरकार लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। पिछले एक सप्ताह से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तेज गर्मी और नमी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब मौसम ने करवट ली है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और अनुकूल हवा के कारण दक्षिण बंगाल में बारिश का दौर शुरू हो गया है।

गुरुवार शाम हल्की बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अधिकांश इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। आने वाले कुछ दिनों तक यह बारिश जारी रहने की संभावना है।

बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखा। कोलकाता में रात का तापमान 24 घंटे के भीतर करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर 29.7 डिग्री से 24.7 डिग्री पर पहुंच गया।

राजस्थान में आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

वहीं दिन का अधिकतम तापमान भी 35.5 डिग्री से घटकर 29 डिग्री सेल्सियस हो गया। बीते 24 घंटों में शहर में करीब 52.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

शुक्रवार को मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, विष्णुपुर और बांकुड़ा में झमाझम बारिश के बाद मौसम विभाग ने शनिवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

हुगली, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा पूर्व बर्दवान में भारी से अति भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को भी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर बंगाल में भी दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

  मेष   आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों मजबूत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में  महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को अच्छी तरह संभाल पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र