केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू
उज्जैन। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देश भर लागू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2026 से पहले देश भर में 20 करोड़ नए स्मार्ट मीटर लगेंगे। मध्य प्रदेश में एक करोड़ नए स्मार्ट मीटर लगाए जाएगे, सरकारी विभागो में प्रीपेड़ मीटर लगाए जाएगे, बाद में बड़े उपभोक्ता के यहाँ भी लगेंगे।
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार देर शाम उज्जैन में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा व शहरी विकास इन दोनों के मध्य प्रदेश में हो रहे कामों का रिव्यु लिया है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ मेले को जीरो वेस्ट बनाने का टारगेट हमने लिया है उसको लेकर चर्चा हुई है।
ये खबर भी पढ़े : प्रभारी मंत्री द्वारा विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया भव्य शुभारंभ।उन्होंने कहा कि स्वच्छता में तो मध्य प्रदेश देश में लीडर का काम कर रहा है। खासकर इंदौर कई वर्षों तक नंबर एक रहा है। इंदौर को मॉडल के रूप में देश में लागू करेंगे। स्वच्छता के लिए लगभग 3680 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है, जिसमे भारत सरकार 2036 करोड़ का योगदान दे रहा है। राज्य में 57 लाख मीट्रिक टन कचरा इसकी प्रोसेसिंग हमने शुरू की है जिसमें 48 लाख से अधिक कचरे का प्रबंधन किया जा चुका है। परिणाम स्वरुप 509 एकड़ भूमि हमे मिली है। उसमें से 100 एकड़ पर हम प्लांटेशन करेंगे। एंसी जमीनों को हरा भरा करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन के अंदर दुनिया का सबसे बड़ा मेला सिंहस्थ 2028 होने वाला है और उस मेले की व्यवस्थाओं को लेकर भारत सरकार के मंत्री खुद दिल्ली से ना केवल अपने उच्च अधिकारियों के साथ आये समीक्षा बैठक कर रहे हैं और बैठक के साथ लंबे समय तक मध्य प्रदेश को सिंहस्थ के बाद भी विकास के नए पर्याय बनकर क्या-क्या आवश्यकता है
करीब दो घंटे चली प्रेस ब्रीफिंग के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर महाकाल मंदिर पहुचे यहाँ दोनों ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
