'वास्तविक तृणमूल' विवाद के बीच बढ़ा सियासी घमासान, पार्टी खातों पर पुलिस की कार्रवाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक खींचतान के बीच पार्टी के तीन बैंक खातों को पुलिस ने डेबिट फ्रीज कर दिया है।

इस कार्रवाई के बाद इन खातों से फिलहाल किसी भी प्रकार की निकासी नहीं की जा सकेगी। सूत्रों के अनुसार, इन तीनों खातों में कुल लगभग 440 करोड़ रुपये जमा हैं।

बताया गया है कि हाल ही में तृणमूल नेता अरूप विश्वास ने संबंधित निजी बैंक को पत्र लिखकर इन खातों को फ्रीज करने का अनुरोध किया था।

स्कूल शिक्षा पर भरोसा बहाल करना प्राथमिकता, भर्ती विवाद पर बोले मंत्री दीपक बर्मन ये खबर भी पढ़े : स्कूल शिक्षा पर भरोसा बहाल करना प्राथमिकता, भर्ती विवाद पर बोले मंत्री दीपक बर्मन

इसके अलावा पार्टी के विद्रोही खेमे से जुड़े लगभग 10 विधायकों ने भी इस संबंध में बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खातों पर रोक लगा दी।

तृणमूल कांग्रेस में इन दिनों ‘वास्तविक तृणमूल’ को लेकर विवाद जारी है। पार्टी से बगावत करने वाले कुछ सांसद पहले ही अलग राजनीतिक रास्ता अपना चुके हैं, जबकि कई असंतुष्ट विधायक दावा कर रहे हैं कि वही वास्तविक तृणमूल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सूत्रों के अनुसार, अरूप विश्वास ने उस समय बैंक को पत्र लिखा था जब वह पार्टी के कोषाध्यक्ष थे। 5 जून को संगठनात्मक फेरबदल के दौरान उनकी जगह पूर्व राज्यसभा सांसद शुभाशीष चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 विद्रोही सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ  ने ममता को भेजेंगे लीगल नोटिस ये खबर भी पढ़े :  विद्रोही सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ  ने ममता को भेजेंगे लीगल नोटिस

हालांकि बैंकिंग प्रक्रिया के अनुसार अभी तक उन्हें अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में दर्ज नहीं कराया गया है। इस कारण बैंक के रिकॉर्ड में अरूप विश्वास ही अधिकृत कोषाध्यक्ष बने हुए हैं।

इसी बीच गुरुवार को कई विद्रोही तृणमूल विधायकों ने बिधाननगर पुलिस के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि संबंधित खातों में पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर अवैध रूप से प्राप्त धन जमा किया गया है।

जगन्नाथ परंपरा को लेकर टकराव: दीघा मंदिर में पत्थर बनाम लकड़ी प्रतिमा पर बढ़ा विवाद ये खबर भी पढ़े : जगन्नाथ परंपरा को लेकर टकराव: दीघा मंदिर में पत्थर बनाम लकड़ी प्रतिमा पर बढ़ा विवाद

शिकायत में कहा गया कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो डिजिटल लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट हो सकते हैं। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने संबंधित बैंक को तीनों खातों के डेबिट लेनदेन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। हालांकि शिकायत में खाताधारकों के नाम का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

चुनाव आयोग को पूर्व में उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के अनुसार, इनमें से एक खाता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के नाम पर है, जबकि अन्य दो खाते पार्टी की त्रिपुरा और गोवा इकाइयों के नाम से पंजीकृत हैं।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को थाने में शिकायत करने का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन शिकायत दर्ज कराने से पहले पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी से बातचीत की जा सकती थी।

उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि प्राथमिकता जांच को दी जा रही है या फिर पार्टी को राजनीतिक रूप से असहज स्थिति में डालने को।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की शाम शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला प्रभु गांव के पास भुड़ा...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव;  गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले से बदली प्रशासनिक तस्वीर

जयपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के तबादले...
राजस्थान 
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले से बदली प्रशासनिक तस्वीर

25 से अधिक मामलों में वांछित अपराधी की तलाश तेज, पुलिस ने घर पर चस्पा किया इश्तेहार

सीवान। असांव थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के चर्चित मामले में फरार चल रहे 10 हजार...
बिहार 
25 से अधिक मामलों में वांछित अपराधी की तलाश तेज, पुलिस ने घर पर चस्पा किया इश्तेहार

रोमांचक मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत

साउथम्पटन। महिला टी20 विश्व कप 2026 में मौजूदा चैंपियन न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार देर रात बेहद रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को...
खेल 
रोमांचक मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत

उत्तर प्रदेश

ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की शाम शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला प्रभु गांव के पास भुड़ा...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव;  गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

वाराणसी।वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

उज्जैन। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देश भर लागू करने...
राज्य  उत्तर प्रदेश  मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू