जगन्नाथ परंपरा को लेकर टकराव: दीघा मंदिर में पत्थर बनाम लकड़ी प्रतिमा पर बढ़ा विवाद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ‘धाम’ शब्द हटाने के विवाद के बाद अब जगन्नाथ मंदिर पुरी प्रशासन ने एक नई आपत्ति दर्ज कराई है।

पुरी मंदिर के सेवायतों और अधिकारियों ने मांग की है कि दीघा मंदिर में स्थापित पत्थर की मूर्तियों को हटाकर उनकी जगह लकड़ी से बनी ‘दारुब्रह्म’ प्रतिमाएं स्थापित की जाएं। उनका कहना है कि भगवान जगन्नाथ की पूजा दुनिया में कहीं भी हो, उसे पुरी मंदिर की पारंपरिक रीति-नीति के अनुसार ही किया जाना चाहिए।

जानकारी के अनुसार, पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार द्वारा निर्मित जगन्नाथ मंदिर के नाम के साथ ‘धाम’ शब्द जोड़ा गया था, जिस पर ओडिशा सरकार और पुरी मंदिर प्रशासन ने आपत्ति जताई थी। हाल ही में राज्य की नवगठित भाजपा सरकार ने मंदिर के नाम से "धाम" शब्द हटाने की घोषणा की थी।

अब पुरी मंदिर से जुड़े सेवायतों का कहना है कि शास्त्रों के अनुसार भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा पत्थर की नहीं बल्कि लकड़ी की होनी चाहिए। इससे परंपरा और धार्मिक पवित्रता बनी रहती है। उनका यह भी कहना है कि अगर रथयात्रा निकाली जाती है तो उसमें केवल लकड़ी की प्रतिमा ही स्थापित की जानी चाहिए।

हालांकि, पुरी मंदिर के मुख्य सेवायत स्वेन महापात्र ने कहा है कि मंदिर के भीतर पत्थर की प्रतिमा की पूजा करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ऐसी प्रतिमा को रथ पर नहीं चढ़ाया जा सकता।

दूसरी ओर, बुधवार देर शाम दीघा मंदिर के सेवायत गौरहरि प्रधान ने भी कहा कि परंपरागत रूप से भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा लकड़ी की ही बनाई जाती है और पुरी मंदिर की परंपरा का पालन अन्य जगन्नाथ मंदिरों में भी होना चाहिए।

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 10 दिन में बीडीओ प्रशांत बर्मन की गिरफ्तारी के निर्देश ये खबर भी पढ़े : हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 10 दिन में बीडीओ प्रशांत बर्मन की गिरफ्तारी के निर्देश

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छत्तीसगढ़: बिजली बिल बढ़ोतरी पर बवाल, एनएसयूआई ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

धमतरी। छत्तीसगढ़ में बढ़ती बिजली दरों और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) धमतरी...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: बिजली बिल बढ़ोतरी पर बवाल, एनएसयूआई ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

रायपुर: पहली बार ईस्टर्न स्लैम 2026 का आयोजन, 3 देशों के 349 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रायपुर। प्रतिष्ठित ईस्टर्न स्लैम 2026 का आयोजन पहली बार रायपुर में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 22 से...
खेल  छत्तीसगढ़ 
रायपुर: पहली बार ईस्टर्न स्लैम 2026 का आयोजन, 3 देशों के 349 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 4.859 किलो चरस के साथ पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू को गुरुवार को बड़ी सफलता...
हिमाचल 
 नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 4.859 किलो चरस के साथ पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप खारिज, नहीं मिला कोई सबूत: एसपी

सीवान। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान संघमित्रा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर...
शिक्षा-रोजगार  बिहार 
 सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप खारिज, नहीं मिला कोई सबूत: एसपी

यूपी सरकार का श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हर वीकेंड चलेगी अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल की धार्मिक यात्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी सरकार का श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हर वीकेंड चलेगी अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल की धार्मिक यात्रा

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में विधायक के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज

प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर महिला सांसद के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में विधायक के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज

किसान दिवस में गूंजीं किसानों की समस्याएं, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

प्रतापगढ़। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याएं और...
उत्तर प्रदेश 
किसान दिवस में गूंजीं किसानों की समस्याएं, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

प्रतापगढ़ में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन

प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन