जबलपुर से कूनो तक राष्ट्रपति मुर्मु का व्यस्त कार्यक्रम, योग दिवस समारोह में रहेंगी मुख्य अतिथि

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (शनिवार) शाम मध्य प्रदेश प्रवास पर जबलपुर आएंगी। वे यहां रविवार, 21 जून को विश्व योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शाम 6.10 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा कलाईकुंडा एयरपोर्ट से जबलपुर आगमन होगा। यहां डुमना एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे।

राष्ट्रपति जबलपुर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस क्रमांक-एक पहुंचेंगी तथा रात्रि विश्राम के बाद रविवार, 21 जून की सुबह 7:30 बजे से सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद सुबह 8.35 बजे गैरिसन ग्राउंड से सर्किट हाउस क्रमांक-एक रवाना होंगी। इसके बाद वे सुबह 11.30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पहुंचेंगी .

यहां सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति दोपहर 1:10 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा ग्वालियर प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति दोपहर 2:20 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी। यहां से वे हेलिकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 3:35 बजे कूनो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।

जैग़म इमाम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताई 'द नर्मदा स्टोरी' की खासियत ये खबर भी पढ़े : जैग़म इमाम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताई 'द नर्मदा स्टोरी' की खासियत

राष्ट्रपति रात्रि विश्राम कूनो गेस्ट हाउस में करेंगी। वे अगले दिवस 22 जून को प्रात: 6:30 वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। राष्ट्रपति प्रात: 10:20 बजे कूनो नेशनल पार्क हेलीपेड से प्रस्थान कर प्रात: 11:05 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और ग्वालियर एयरपोर्ट से प्रात: 11:15 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़ ये खबर भी पढ़े : इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी कार्यक्रम स्थलों पर हाई सिक्योरिटी और नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

 इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़, गिनीज बुक में नाम दर्ज ये खबर भी पढ़े :  इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़, गिनीज बुक में नाम दर्ज

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

25 से अधिक मामलों में वांछित अपराधी की तलाश तेज, पुलिस ने घर पर चस्पा किया इश्तेहार

सीवान। असांव थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के चर्चित मामले में फरार चल रहे 10 हजार...
बिहार 
25 से अधिक मामलों में वांछित अपराधी की तलाश तेज, पुलिस ने घर पर चस्पा किया इश्तेहार

रोमांचक मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत

साउथम्पटन। महिला टी20 विश्व कप 2026 में मौजूदा चैंपियन न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार देर रात बेहद रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को...
खेल 
रोमांचक मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत

मैथियस कुन्हा का डबल धमाका, विनीसियस जूनियर चमके; ब्राज़ील ने हैती को रौंदा

फिलाडेल्फिया। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राज़ील ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में शनिवार को हैती को...
खेल 
मैथियस कुन्हा का डबल धमाका, विनीसियस जूनियर चमके; ब्राज़ील ने हैती को रौंदा

बंगाल: मानसून की दस्तक, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में झमाझम बारिश से मिली राहत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आखिरकार लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। पिछले एक सप्ताह...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल: मानसून की दस्तक, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में झमाझम बारिश से मिली राहत

पश्चिम बंगाल दिवस पर राज्यपाल का संदेश, बंगाल की गौरवशाली विरासत को किया नमन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल दिवस पर राज्यपाल का संदेश, बंगाल की गौरवशाली विरासत को किया नमन

उत्तर प्रदेश

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

वाराणसी।वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

उज्जैन। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देश भर लागू करने...
राज्य  उत्तर प्रदेश  मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा