इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़, गिनीज बुक में नाम दर्ज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इंदौर। स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर मध्य प्रदेश का इंदौर अब जल संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में भी नए रिकॉर्ड बना रहा है। रविवार को इंदौर के नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। यहां आयोजित देश की सबसे छोटी रन ‘‘मिनी थान’’ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा वर्षा जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को लेकर शहर में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को शहर में वर्षा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पलासिया चौराहा से इंद्रप्रस्थ चौराहा तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी की देश की सबसे छोटी रन ‘‘मिनी थान’’ का आयोजन किया गया। इस अनूठी दौड़ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश: अगले सप्ताह मानसून दस्तक संभव, कई जिलों में बारिश-आंधी अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: अगले सप्ताह मानसून दस्तक संभव, कई जिलों में बारिश-आंधी अलर्ट जारी

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर जन भागीदारी का एक बेजोड़ मॉडल है और यह शहर जो भी करता है, बेहद अद्भुत करता है। आज पानी को बचाना हमारी सबसे बड़ी जरूरत है। इसलिए आप सभी अपने-अपने घरों और संस्थानों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य रूप से अपनाएं और इंदौर के भूजल स्तर को बढ़ाने में अपना योगदान दें।

जैग़म इमाम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताई 'द नर्मदा स्टोरी' की खासियत ये खबर भी पढ़े : जैग़म इमाम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताई 'द नर्मदा स्टोरी' की खासियत

सांसद लालवानी ने शहर की ट्रैफिक और पर्यावरण व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि वर्तमान में इंदौर की जितनी जनसंख्या है, उसके अनुपात में वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है, जिससे आवागमन में आए दिन परेशानी होती है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य और इंदौर के पर्यावरण के लिए छोटी-छोटी दूरी की यात्रा पैदल तय करें। पैदल चलने से न केवल सेहत अच्छी रहती है, बल्कि ईंधन की बचत होती है और वायु प्रदूषण (एक्यूआई) में भी बड़ी कमी लाई जा सकती है।

 मप्र में मानसून की दस्तक करीब, 15-18 जून के बीच एंट्री के आसार, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े :  मप्र में मानसून की दस्तक करीब, 15-18 जून के बीच एंट्री के आसार, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

इस अवसर पर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर की जनता की तारीफ करते हुए कहा कि इंदौर आज नागरिकों के अटूट सहयोग और जनभागीदारी के कारण ही स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में सिरमौर बना हुआ है। अब यही एकजुटता हमें जल संरक्षण में दिखानी होगी। वर्तमान समय में गिरते भूजल स्तर को उठाना और वर्षा जल को सहेजना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

निगम कमिश्नर सिंघल ने दूरदर्शिता दिखाते हुए कहा कि जल संकट की संभावित चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को वर्षा जल संग्रहण की दिशा में खुद आगे आना होगा। उन्होंने इंदौर वासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घरों, संस्थानों एवं व्यावसायिक परिसरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तुरंत अपनाएं। बारिश के पानी का यह वैज्ञानिक संग्रहण आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगा।

'मिनी थान' दौड़ की शुरुआत से पहले कार्यक्रम में मौजूद हजारों नागरिकों, युवाओं और प्रतिभागियों को वर्षा जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में सुधार करने, पर्यावरण को बचाने और एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पैदल चलने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर से परहेज क्यों?

अयोध्या। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गबन का मामला अब नए सवालों को जन्म दे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर से परहेज क्यों?

अमेरिका-ईरान शांति समझौते की ओर बढ़े कदम, होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की उम्मीद, भारत को मिल सकती है राहत

वॉशिंगटन/तेहरान/दोहा। अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से जारी संघर्ष के 107 दिन पूरे होने के बीच शांति...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान शांति समझौते की ओर बढ़े कदम, होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की उम्मीद, भारत को मिल सकती है राहत

इंस्टाग्राम पर रईस बनकर मजदूर ने फंसाई छात्रा, मुरैना से सकुशल बरामद 

शहडोल: सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे छिपे डिजिटल धोखे का एक सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल शहडोल...
मध्य प्रदेश 
इंस्टाग्राम पर रईस बनकर मजदूर ने फंसाई छात्रा, मुरैना से सकुशल बरामद 

विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: छह माह के बच्चे की मां ने रास्ते में तोड़ा दम

सुपौल। जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-8 में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों...
बिहार 
विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: छह माह के बच्चे की मां ने रास्ते में तोड़ा दम

अवैध बालू खनन बना जानलेवा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्ची की दर्दनाक मौत

सुपौल। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर वार्ड 5 में रविवार को गहरे गड्ढे में डूबने से एक...
बिहार 
अवैध बालू खनन बना जानलेवा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्ची की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर से परहेज क्यों?

अयोध्या। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गबन का मामला अब नए सवालों को जन्म दे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर से परहेज क्यों?

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

अंबेडकरनगर।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने 14 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक

अंबेडकर नगर ।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक

केंद्र सरकार के बारह वर्ष की बताईं उपलब्धियाँ

अंबेडकर नगर।केंद्र सरकार के सेवा सुशासन विश्वास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री...
उत्तर प्रदेश 
केंद्र सरकार के बारह वर्ष की बताईं उपलब्धियाँ