फीफा विश्व कप 2026: डियालो के आखिरी मिनट के गोल से आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फिलाडेल्फिया।फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में आइवरी कोस्ट ने अंतिम क्षणों में शानदार वापसी करते हुए रविवार को इक्वाडोर को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल अमाद डियालो ने 90वें मिनट में दागा।मुकाबले के दौरान स्टेडियम में इक्वाडोर समर्थकों का दबदबा साफ दिखाई दे रहा था। पीले और नीले रंग में रंगे दर्शकों ने पूरे मैच में अपनी टीम का जोरदार समर्थन किया, लेकिन अंत में जीत आइवरी कोस्ट के हिस्से में गई।

इक्वाडोर ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और कई अच्छे मौके बनाए। 24वें मिनट में जॉन येबोआ का जोरदार शॉट क्रॉसबार से टकरा गया, जबकि छह मिनट बाद एलन मिंडा भी गोल करने से चूक गए और उनका प्रयास भी लकड़ी से टकराया।दूसरी ओर आइवरी कोस्ट ने भी कुछ अवसर बनाए। एली वाही का प्रयास पोस्ट से टकराया जबकि सेको फोफाना और फ्रैंक केसी ने मिडफील्ड में टीम को मजबूती दी।

बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया ये खबर भी पढ़े : बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया

जब मुकाबला गोलरहित ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी 90वें मिनट में विलफ्रेड सिंगो ने शानदार मूव बनाते हुए गेंद अमाद डियालो तक पहुंचाई। डियालो ने बॉक्स के बाहर से बेहतरीन नियंत्रण दिखाते हुए सटीक शॉट लगाया और गेंद को नेट में पहुंचाकर आइवरी कोस्ट को जीत दिला दी।

हालांकि गोल डियालो ने किया, लेकिन मैच में आइवरी कोस्ट के युवा खिलाड़ी इयान डियोमांडे ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी गति और आक्रामक खेल से लगातार इक्वाडोर की रक्षा पंक्ति को परेशान किया।इस जीत के साथ आइवरी कोस्ट ने ग्रुप-ई में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की और अब उसके तीन अंक हो गए हैं। टीम अंक तालिका में जर्मनी के बराबर पहुंच गई है, जिसने अपने पहले मुकाबले में कुरासाओ को 7-1 से हराया था।वहीं इक्वाडोर को अब अगले मुकाबले में जीत हासिल करने का दबाव रहेगा, क्योंकि लगातार मौके बनाने के बावजूद टीम अंक हासिल नहीं कर सकी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार