लूट का विरोध करने पर फैक्ट्री कर्मी की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में लूटपाट के दौरान 60 वर्षीय फैक्ट्री कर्मी की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है।

पुलिस ने वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 23 जून को बेगमपुर थाने में पीसीआर कॉल मिली थी कि पंसाली रोड पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है और उसके मुंह से खून निकल रहा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 322वां स्थान किया प्राप्त ये खबर भी पढ़े : दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 322वां स्थान किया प्राप्त

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया जा चुका था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भारत विश्व में विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी ये खबर भी पढ़े : भारत विश्व में विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी

जांच में मृतक की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी राजेश के रूप में हुई। वह प्रताप विहार स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान बेगमपुर थाना और रोहिणी स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीमों ने मृतक की गतिविधियों का पता लगाया और उसके कार्यस्थल से लेकर घटनास्थल तक की पूरी कड़ी खंगाली।

मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच ये खबर भी पढ़े : मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी निगरानी के जरिए संदिग्धों की पहचान की।

जांच में तीन नाबालिगों की भूमिका सामने आई, जिनकी गतिविधियां वारदात के समय घटनास्थल के आसपास पाई गईं। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपराध में शामिल होने की बात कबूल कर ली।

पुलिस जांच में पता चला कि तीनों नाबालिग लूटपाट की नीयत से घटनास्थल के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने साइकिल से जा रहे राजेश को रोक लिया।

एक आरोपित ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया, जबकि बाकी दो ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर मुख्य आरोपित ने राजेश पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपितों ने उसकी तलाशी ली और पैंट की जेब में रखे 4,080 रुपये निकालकर फरार हो गए।

बाद में लूटी गई रकम तीनों ने आपस में बांट ली। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी 

लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी 

लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, यूपी ने तैयार किया 2047 का रोडमैप

लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के बागवानी क्षेत्र को नई गति देने...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, यूपी ने तैयार किया 2047 का रोडमैप

अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी मामले पर उठाए सवाल

योध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने राम मंदिर से जुड़े कथित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 