लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, यूपी ने तैयार किया 2047 का रोडमैप

केंद्रीय मंत्री ने पीएम आवास योजना-ग्रामीण के अगले चरण के लिए 6.18 लाख पात्र लाभार्थियों की सूची सीएम योगी को सौंपी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के बागवानी क्षेत्र को नई गति देने के लिए लखनऊ में क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित किए जाने की घोषणा की है। इस केंद्र के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण, प्रमाणित और रोगमुक्त पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उद्यानिकी उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

योजना भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कृषि रोडमैप, ग्रामीण विकास योजनाओं और कृषि क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने चना, मसूर और सरसों की सरकारी खरीद अवधि बढ़ाने की मंजूरी भी प्रदान की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए केंद्र सरकार का आभार जताया।

कर्मचारियों के सहयोग से होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति:शैलेन्द्र दुबे  ये खबर भी पढ़े : कर्मचारियों के सहयोग से होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति:शैलेन्द्र दुबे

बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की ओर से ‘विकसित कृषि @2047 : उत्तर प्रदेश कार्ययोजना’ का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। इसमें वर्ष 2047 तक प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को 7.41 ट्रिलियन रुपये से बढ़ाकर 96.96 ट्रिलियन रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विकास दर को 3.19 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.41 प्रतिशत करने की रणनीति भी प्रस्तुत की गई।

 ईबीयूएस तकनीक से फेफड़ों के कैंसर का सफल इलाज  ये खबर भी पढ़े :  ईबीयूएस तकनीक से फेफड़ों के कैंसर का सफल इलाज

कार्ययोजना में कृषि विविधीकरण, जलवायु अनुकूल खेती, आधुनिक तकनीक, ड्रोन, एआई, आईओटी, सूक्ष्म सिंचाई और मूल्य संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही दलहन, तिलहन, मक्का, बागवानी और अन्य उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है।

नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर काटा 33,600 का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर काटा 33,600 का जुर्माना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों को केवल सॉयल हेल्थ कार्ड देना पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें मृदा की वास्तविक स्थिति और संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी भी दी जानी चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन, किसानों की आय और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की जांच के संबंध...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

एसआईटी के सामने पेश हुए संजय सिंह, श्रीराम मंदिर जमीन प्रकरण में सौंपे दस्तावेज

लखनऊ। अयोध्या श्रीराम मंदिर दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने आम आदमी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
एसआईटी के सामने पेश हुए संजय सिंह, श्रीराम मंदिर जमीन प्रकरण में सौंपे दस्तावेज

वन मंत्री ने की स्नेक वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा

लखनऊ। गुरुवार वन मंत्री ने स्नेक वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा की। निर्देश दिए गए...
उत्तर प्रदेश 
वन मंत्री ने की स्नेक वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा

विधि छात्र-छात्राओं ने विजिट किया बाल संप्रेक्षण गृह- किशोर

संत कबीर नगर, जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन में संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
विधि छात्र-छात्राओं ने विजिट किया बाल संप्रेक्षण गृह- किशोर

महाप्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल का किया निरीक्षण , अर्धकुंभ -2027 को लेकर दिए दिशा निर्देश 

लखनऊ। महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, राजेश कुमार पांडे ने आज 25.06.2026 को मुरादाबाद मंडल का व्यापक निरीक्षण किया। इस अवसर पर...