तकिए से मुंह दबाकर पति की हत्या का आरोप, 5 साल के बेटे ने मां पर लगाए गंभीर आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाइपुरा उर्फ जूझारपुरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक का शव घर के भीतर मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के पांच वर्षीय बेटे ने अपनी मां पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कुमरसेन (26) पुत्र लल्लू सिंह के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बुधवार सुबह कुमरसेन और उसकी पत्नी कमेंद्री के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। परिजनों के अनुसार विवाद के बाद पत्नी ने कथित तौर पर तकिए से कुमरसेन का मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय दंपति का पांच वर्षीय बेटा हिमांशु भी घर में मौजूद था।

साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 17,080 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस ये खबर भी पढ़े : साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 17,080 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ के दौरान मासूम बेटे हिमांशु ने पुलिस और ग्रामीणों के सामने दावा किया कि उसकी मां ने तकिए से मुंह दबाकर उसके पिता की हत्या की। बच्चे के इस बयान के बाद गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत ये खबर भी पढ़े : जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत

हालांकि पुलिस का कहना है कि केवल बच्चे के बयान के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद और संभावित प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द: सीएम योगी ये खबर भी पढ़े : लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द: सीएम योगी

सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि युवक का शव घर के भीतर मिला है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बच्चे के बयान को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की जांच के संबंध...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

एसआईटी के सामने पेश हुए संजय सिंह, श्रीराम मंदिर जमीन प्रकरण में सौंपे दस्तावेज

लखनऊ। अयोध्या श्रीराम मंदिर दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने आम आदमी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
एसआईटी के सामने पेश हुए संजय सिंह, श्रीराम मंदिर जमीन प्रकरण में सौंपे दस्तावेज

वन मंत्री ने की स्नेक वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा

लखनऊ। गुरुवार वन मंत्री ने स्नेक वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा की। निर्देश दिए गए...
उत्तर प्रदेश 
वन मंत्री ने की स्नेक वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा

विधि छात्र-छात्राओं ने विजिट किया बाल संप्रेक्षण गृह- किशोर

संत कबीर नगर, जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन में संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
विधि छात्र-छात्राओं ने विजिट किया बाल संप्रेक्षण गृह- किशोर

महाप्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल का किया निरीक्षण , अर्धकुंभ -2027 को लेकर दिए दिशा निर्देश 

लखनऊ। महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, राजेश कुमार पांडे ने आज 25.06.2026 को मुरादाबाद मंडल का व्यापक निरीक्षण किया। इस अवसर पर...