लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द: सीएम योगी

-लोकतंत्र सेनानियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने की बनेगी व्यवस्था

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-मुख्यमंत्री योगी ने कहा- लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर गौरव की अनुभूति

लखनऊ। आपातकाल की 51वीं बरसी 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकतंत्र को बचाने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र सेनानियों के लिए जल्द ही 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों के स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उनका अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की व्यवस्था बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते हुए गौरव की अनुभूति हुई। उनकी अपनी पीड़ा है। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए जेल की यातनाएं सहीं। इसलिए प्रदेश में जब लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित सरकार आई तो लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। प्रदेश में 3,780 लोकतंत्र सेनानी तथा 1,461 उनके आश्रित हैं। सरकार वर्ष 2018 से लोकतंत्र सेनानियों व मरणोपरांत उनके आश्रितों को प्रत्येक माह 20 हजार रूपये की सम्मान राशि दे रही है। साथ ही लोकतंत्र सेनानी या उनके उत्तराधिकारी (पति अथवा पत्नी) को एक सहायक के साथ पूरे प्रदेश में परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। लोकतंत्र सेनानियों को राजकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क चिकित्सा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

निशुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : निशुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप का आयोजन

पांच लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब सरकार लोकतंत्र सेनानियों को कैशलेस 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रही है। इसके साथ ही लोकतंत्र सेनानी के दिवंगत होने पर उनका अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की व्यवस्था सरकार द्वारा बनाई जा रही है। आने वाली पीढ़ी हमेशा इस बात को ध्यान में रखेगी कि जो भी देश व लोकतंत्र के हित में काम करेगा, सरकारें उन्हें सम्मानित करेंगी।

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष ये खबर भी पढ़े : शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। इसमें 6 महीने तक जेल में यातनाएं झेलने वाले लोकतंत्र सेनानी भारत दीक्षित, गया प्रसाद सोनकर, राम सिंह कुशवाहा (हरदोई), विद्या राम वर्मा (हरदोई), अजय सिंह (बाराबंकी) व ओम प्रकाश गुप्ता (सीतापुर) शामिल रहे।

खुले नाले में गिरने से युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

लोकतंत्र सेनानियों ने सुनाई आपबीती

इस दौरान लोकतंत्र सेनानी भारत दीक्षित ने बताया कि आपातकाल लगाने का कोई कारण नहीं था। कांग्रेस बस किसी भी तरह सत्ता में रहना चाहती थी। आपातकाल के दौरान हमारी गिरफ्तारी के समय कपड़े फाड़ दिए गए। हम लोगों ने इसके बाद भी सत्याग्रह में भाग लिया, तब बहुत ज्यादा अत्याचार किए गए। लोकतंत्र सेनानी विद्या राम वर्मा ने बताया कि इतने साल बीत जाने के बाद भी आपातकाल के बारे में सोचता हूं तो मन भावुक हो जाता है। सीपीआई को छोड़कर बाकी सभी दलों के साथ अत्याचार किया गया। मेरा घर रात में घेरा गया, जैसे किसी डकैत को पकड़ने आए हों। जेल में कैदियों के नाखून उखाड़े गए और जबरन नसबंदी की गई। उस समय की सरकार ने कैसे अत्याचार किए , आज कोई अहसास भी नहीं कर सकता।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

युवाओं की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्र सरकार की शिक्षा...
राष्ट्रीय 
युवाओं की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग 

राम मंदिर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में अनियमितताओं के आरोप, एसआईटी जांच तेज

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर से जुड़ी जमीन खरीद-फरोख्त में कथित अनियमितताओं का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राम मंदिर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में अनियमितताओं के आरोप, एसआईटी जांच तेज

भारत-कोरिया रिश्तों को नई दिशा, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जयशंकर ने दिया जोर

जेजू फोरम में वैश्विक दक्षिण को अधिक अवसर देने की पैरवी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-कोरिया रिश्तों को नई दिशा, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जयशंकर ने दिया जोर

वेनेजुएला त्रासदी पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मदद के लिए भारत खड़ा साथ

नई दिल्ली/काराकस। वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों से हुई भारी तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला त्रासदी पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मदद के लिए भारत खड़ा साथ

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में अनियमितताओं के आरोप, एसआईटी जांच तेज

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर से जुड़ी जमीन खरीद-फरोख्त में कथित अनियमितताओं का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राम मंदिर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में अनियमितताओं के आरोप, एसआईटी जांच तेज

प्रयागराज का ऐतिहासिक बड़ा ताजिया उठाने का विवाद : हाईकोर्ट ने कहा, प्रशासन को आपत्ति नहीं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन के उस पत्रजात पर संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रशासन को इस वर्ष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज का ऐतिहासिक बड़ा ताजिया उठाने का विवाद : हाईकोर्ट ने कहा, प्रशासन को आपत्ति नहीं

पुस्तक का विमोचन: योगेश्वर कृष्ण का विराट स्वरुप है "विराट श्री कृष्ण चालीसा"

लखनऊ। श्रीमदभागवत गीता के ग्यारहवें अध्याय में वर्णित भगवान् श्री कृष्ण के विराट स्वरुप की काव्यात्मक स्तुति को साहित्यकार एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुस्तक का विमोचन: योगेश्वर कृष्ण का विराट स्वरुप है "विराट श्री कृष्ण चालीसा"