भारत विश्व में विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया में अब भागीदारी व्यापार पर नहीं बल्कि विश्वास पर निर्भर करने लगी है। विश्वसनीय सप्लाई चैन इसमें बड़ा रोल निभा रही है। ऐसे में भारत अब विश्व में विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर उभर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। सामुदायिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन में उन्होंने विश्वास पर आधारित साझेदारी पर जोर दिया है। साथ ही विकासशील देशों, वैश्विक दक्षिण की वकालत करते हुए उसे समान भागीदारी दिए जाने की बात कही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन में भारत का संदेश साफ था कि ग्लोबल गवर्नेंस तभी असरदार होगी जब वह सबको साथ लेकर चलने वाली हो। वैश्विक विकास तभी टिकाऊ होगा जब उसका फायदा सबको मिले। और टेक्नोलॉजी से इंसानियत को तभी सही मायने में लाभ होगा जब उस पर भरोसा किया जाए।

भारत में बदल रहे परिवेश को भारतीय समुदाय के समक्ष रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में एक पूरा इकोसिस्टम बन रहा है। भारत एक साथ हर उसे क्षेत्र में निवेश कर रहा है, जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेगा। भारत की कहानी केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है बल्कि एक सामाजिक बदलाव को भी दर्शा रही है। पिछले 12 वर्षों में देश के 25 करोड लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान कालखंड भारत की आकांक्षाओं को नई बुलंदियों पर ले जाने का है। पिछले 12 वर्षों में भारत का सकल घरेलू उत्पादन दोगुना, एयरपोर्ट की संख्या दोगुना, विश्वविद्यालय की संख्या दोगुना, हाईवे निर्माण की गति तीन गुना और मेट्रो नेटवर्क चार गुना बढ़ गया है।

उन्होंने कहा, “आज भारत न सिर्फ लोगों की पहचान को डिजिटल बना रहा है, बल्कि उसने लगभग 90 करोड़ नागरिकों के लिए 'यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी' भी बनाई हैं। इसके नतीजे में, मेडिकल रिकॉर्ड अब सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे हेल्थकेयर सर्विस देना ज़्यादा कुशल और सुविधाजनक हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से ज़्यादातर उपलब्धियाँ कुछ साल पहले तक अकल्पनीय लगती थीं। कौन सोच सकता था कि हाई-स्पीड इंटरनेट सबसे दूर-दराज के गाँवों तक भी पहुंच जाएगा?”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में भारत और फ्रांस की मैत्री का जिक्र करते हुए कहा कि फुटबॉल दोनों देशों को जोड़ने वाला एक बंधन है। विश्व कप में फ्रांस की टीम के भारत में बहुत अधिक प्रशंसक हैं और वह फ्रांस की टीम को शुभकामनाएं देते हैं।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

रॉटरडैम । भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर और ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल...
खेल 
ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

भारत विश्व में विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया में अब भागीदारी व्यापार पर नहीं बल्कि विश्वास...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भारत विश्व में विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश (राजधानी क्षेत्र भोपाल) में...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा

अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर...
मध्य प्रदेश 
अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में लगभग 1 सफ्ताह से ऑटो व ई रिक्शा चालकों द्वारा किराया में बृद्धि कर सवारियों को लूटा...
उत्तर प्रदेश 

हज से लौटने पर किया गया स्वागत

   बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी सुहैल फरशोरी अपनी पत्नी के साथ 3 मई को हज की पवित्र यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हज से लौटने पर किया गया स्वागत

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

एलडीए ने सिंचाई विभाग की जमीन बताकर अवैध घोषित किया
उत्तर प्रदेश 
डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस