महिला सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।
 
इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत क्रमशः- 01 थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा ग्राम काजीपुर,मगहर कबीर स्थल में 02. महिला थाना द्वारा विकास भवन खलीलाबाद में, 03. थाना मेंहदावल द्वारा उत्तरपट्टी, अंजहिया बाजार में 04. थाना धर्मसिहंवा द्वारा सीकरी, धर्मसिंहवा, देउरा में महिलाओं / बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया । 
 
*इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी मामले पर उठाए सवाल

योध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने राम मंदिर से जुड़े कथित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी मामले पर उठाए सवाल

युवाओं की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्र सरकार की शिक्षा...
राष्ट्रीय 
युवाओं की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग 

राम मंदिर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में अनियमितताओं के आरोप, एसआईटी जांच तेज

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर से जुड़ी जमीन खरीद-फरोख्त में कथित अनियमितताओं का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राम मंदिर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में अनियमितताओं के आरोप, एसआईटी जांच तेज

उत्तर प्रदेश