ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के सिसेंडी इलाके में बुधवार को युवक का शव ट्रांसमिशन टावर से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट नही हो सकी है।
मोहनलालगंज के मनोहरापुर निवासी अंकुश 20 वर्ष का शव बुधवार की सुबह खेत में ट्रांसमिशन लाइन के टावर से बेल्ट के सहारे लटकता हुआ पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिसेंडी चौकी के पुलिस कर्मियों ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया प्रथमदृष्टया खुदकुशी का मामला लग रहा है। घटना की वजह जानने के लिए गहनता से छानबीन की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
