पीएम स्वनिधि महोत्सव में डिजिटल लेनदेन करने वाले वेंडरों का सम्मान, स्वरोजगार अपनाने वाले वेंडरों की किस्मत योजना ने बदली : महापाैर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन के छह वर्ष पूर्ण होने तथा जून माह में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत नगर निगम अयोध्या में बुधवार को भव्य “स्वनिधि महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि गरीब के तबके के लोग इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों ने इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाया है, उनकी आर्थिक स्थिति में आशातीत सुधार हुआ है। लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार बताया कि इसकी अवधि मार्च 2030 तक बढ़ा दी गई है। योजना के तहत पात्र रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को चरणबद्ध तरीके से प्रथम ऋण 15 हजार रुपये, द्वितीय ऋण 25 हजार रुपये तथा तृतीय ऋण 50 हजार रुपये तक उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि द्वितीय ऋण का समय पर पूर्ण भुगतान करने वाले वेंडरों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें ये खबर भी पढ़े : केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

अपर नगर आयुक्त एवं परियोजना निदेशक नगरीय विकास अभिकरण डॉ. नागेंद्र नाथ ने बताया कि ऋण की समय पर अदायगी और अधिकाधिक डिजिटल लेनदेन करने वाले लाभार्थियों को कैशबैक प्रोत्साहन भी मिलता है। इसके अतिरिक्त योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग कर उन्हें केंद्र सरकार की आठ जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ बनाया जा सके

अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप ये खबर भी पढ़े : अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

इस दौरान डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने वाले स्वनिधि लाभार्थी वेंडरों को महापौर ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। योजना के सफल संचालन में योगदान देने वाले नगर निगम के कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

 सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का मिले लाभ, एससी-एसटी उत्पीड़न मामलों का त्वरित करें निस्तारण : रमेश चन्द्र कुण्डे ये खबर भी पढ़े :  सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का मिले लाभ, एससी-एसटी उत्पीड़न मामलों का त्वरित करें निस्तारण : रमेश चन्द्र कुण्डे

कार्यक्रम के दौरान वेंडरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण (हेल्थ चेक-अप) शिविर आयोजित किया गया। विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदन भी स्वीकार किए गये।
इस अवसर पर पार्षद अनीता द्विवेदी, शहर मिशन प्रबंधक डूडा बृजेश श्रीवास्तव, सतीश कुमार, बृजेश कुमार, सबीहा, कोमल, गायत्री आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुस्तक का विमोचन: योगेश्वर कृष्ण का विराट स्वरुप है "विराट श्री कृष्ण चालीसा"

लखनऊ। श्रीमदभागवत गीता के ग्यारहवें अध्याय में वर्णित भगवान् श्री कृष्ण के विराट स्वरुप की काव्यात्मक स्तुति को साहित्यकार एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुस्तक का विमोचन: योगेश्वर कृष्ण का विराट स्वरुप है "विराट श्री कृष्ण चालीसा"

नाबालिग दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को सरोजनीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित न्यू गड़ौरा अंडरपास से सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को सरोजनीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

उच्च शिक्षा के लिए रोडमैप तय, ‘अव्वल बालिका योजना’ में मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा तैयार ‘हरियाणा विजन-2047’ आगामी पांच वर्षों के रोडमैप...
शिक्षा-रोजगार  हरियाणा 
उच्च शिक्षा के लिए रोडमैप तय, ‘अव्वल बालिका योजना’ में मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

रिजवान खान