दो तल्ला खेती एक ही बार 3 से 5 गुना मुनाफा कमा सकते हैं किसान भाई

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दो तल्ला खेती : खेती और किसानी में इन दिनों किसान नए-नए प्रयोग कर रहे हैं. इसी में एक नाम खूब चर्चा में है और वो है दो तल्ला खेती जिसे मल्टी लेयर फार्मिंग भी कहते हैं. इसका मतलब ये है कि जैसे शहरों में कम जगह होने पर लोग बहुमंजिला इमारतें बना लेते हैं. ठीक वैसे ही खेत के एक ही टुकड़े पर एक साथ कई फसलें उगा ली जाती हैं.

इस तकनीक में जमीन के नीचे से लेकर ऊपर हवा तक के पूरे स्पेस का इस्तेमाल होता है. इस तरीके से खेती करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी लागत और मेहनत दोनों बचती है और एक ही बार में मुनाफा सीधे तीन से पांच गुना तक बढ़ जाता है. जान लीजिए दो तल्ला खेती का पूरा तरीका. 

धन को आकर्षित करते हैं ये पानी वाले पौधे ये खबर भी पढ़े : धन को आकर्षित करते हैं ये पानी वाले पौधे

कैसे होती है दो तल्ला खेती?
इस खेती को शुरू करने के लिए खेत में एक खास तरह का वर्टिकल स्ट्रक्चर तैयार किया जाता है. सबसे पहले जमीन के भीतर उगने वाली फसलें जैसे अदरक, हल्दी या कंद जैसी चीजें बोई जाती हैं. इसके ठीक ऊपर जमीन की सतह पर पत्तेदार सब्जियां या कम ऊंचाई वाली फसलें जैसे धनिया, मेथी या पालक लगाई जाती हैं. 

इसके बाद खेत में बांस, लकड़ी और तारों की मदद से एक मजबूत मचान या शेड नेट तैयार किया जाता है. इस मचान के ऊपर बेल वाली सब्जियां जैसे कुंदरू, परवल, करेला या लौकी फैला दी जाती हैं. इस तरह एक ही समय पर एक ही जमीन से तीन अलग-अलग लेयर में फसलें तैयार होती हैं. 

होती ही रिस्क फ्री कमाई 
दो तल्ला खेती का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें किसानों का रिस्क लगभग जीरो हो जाता है. अगर मौसम की मार या किसी वजह से एक फसल खराब भी हो जाए तो बाकी की दो फसलें किसान को नुकसान से बचा लेती हैं. इसमें पानी और खाद की भी भारी बचत होती है. 

क्योंकि जो पानी आप ऊपर की बेल वाली फसलों को देते हैं वही रिसकर नीचे की फसलों को भी मिल जाता है.  तो साथ में मचान की वजह से नीचे की फसलें धूप से बची रहती हैं. जिससे नमी लंबे समय तक बनी रहती है. आज के वक्त में दो तल्ला खेती की यह तकनीक किसानों के मुनाफे को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो रही है. 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश होने...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रावण मास में भक्तों का सैलाब...
मध्य प्रदेश 
श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

MP में मानसून ने पकड़ा जोर, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से कम बारिश के बाद अब मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मानसून ट्रफ...
मध्य प्रदेश 
MP में मानसून ने पकड़ा जोर, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी