60 की उम्र से पहले दिल का दौरा पड़ने से बचना चाहते हैं?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल के दौरे से कैसे बचें: पूरी दुनिया में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही है, जिसमें हार्ट अटैक मौत का सबसे बड़ा कारण है। खासतौर से युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित हैं और 60 साल तक ऐसी बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो डॉक्टर की बताई इन 10 बातों को जरूर अपना लें। इससे हार्ट अटैक के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। 
इंस्टाग्राम पर हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर इवान लेविन ने दस ऐसे असरदार उपायों के बारे में बताया है जि 60 साल से पहले आने वाले हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं। 

हार्ट अटैक से कैसे बचें?
धूम्रपान और कोकीन से दूर रहें- डॉक्टर इवान के मुताबिक धूम्रपान हार्ट डिजीज के सबसे बड़े जोखिम कारकों में से एक है। दिल को स्वस्थ रखना है तो कभी भी धूम्रपान न करें और न ही कभी कोकीन का सेवन करें। इससे रक्त वाहिकाओं को नुकसान होता है और ब्लड प्रेशर बढ़ता है। जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाते हैं। कोकीन खतरनाक हृदय संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती है।

किताब से मिलेंगे स्वास्थ्य, खुशी और तनाव मुक्ति के आसान तरीके ये खबर भी पढ़े : किताब से मिलेंगे स्वास्थ्य, खुशी और तनाव मुक्ति के आसान तरीके

मीठे ड्रिंक और फास्ट फूड- आपको सोडा जैसे ज्यादा चीनी वाले ड्रिंक से बचना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए फास्ट फूड से परहेज करें। खासतौर से प्रोसेस्ड फूड, अनहेल्दी फैट, नमक और चीनी वाली चीजें मोटापा, डायबिटीज और हार्ट की बीमारियां पैदा करते हैं।

सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीने से क्या होता है? ये खबर भी पढ़े : सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीने से क्या होता है?

रोजाना एक्सरसाइज करें- व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए ये बहुत जरूरी है। रोज 30 मिनट तक व्यायाम करने से हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें आप कार्डियोवस्कुलर और रेजिस्टेंस एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे बीपी में सुधार होगा और वजन कम होगा, हार्ट की मांसपेशियां मजबूत होंगी।

एचपीवी वायरस बन सकता है गले का कैंसर का कारण ये खबर भी पढ़े : एचपीवी वायरस बन सकता है गले का कैंसर का कारण

कोरोनरी धमनी कैल्शियम स्कैन- सबसे जरूरी है कोरोनरी आर्टरी कैल्शियम (सीएसी) स्कैन करवाना, ये एक ऐसा टेस्ट है जो हार्ट में ब्लड सप्लाई करने वाली धमनियों में कैल्शियम जमाव का पता लगाता है। 40 साल से कम उम्र के लोग जिनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, लाइपोप्रोटीन (ए) भी हाई है या हार्ट अटैक की फैमिली हिस्ट्री रही है उन्हें डॉक्टर से इस टेस्ट के बारे में बात करनी चाहिए।

स्ट्रेस मैनेजमेंट- लंबे समय तक तनाव में रहने से हार्ट पर नकारात्मक असर होता है। इसलिए नौकरी और रिश्तों से जुड़े तनाव को दूर करें और उनका समाधान निकालें। तनाव को हमेशा के लिए दूर नहीं किया जा सकता लेकिन व्यायाम, ध्यान, अपने शौक या रिलेक्स करने पर ध्यान दें जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को नज़रअंदाज़ न करें- हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को ठीक से कंट्रोल करना जरूरी है। क्योंकि ये दोनों बीमारी दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाती हैं। इसलिए इन दोनों बीमारियों को काबू में रखें।

वजन कम करें- मोटाप कम करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। खासतौर से पेट के आसपास की चर्बी को कम किया जाना जरूरी है। पेट के आसपास फैट बढ़ना मेटाबोलिक सिंड्रोम से जुड़ा हो सकता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर, हाई ट्राइग्लिसराइड्स, फैटी लिवर और डिसलिपिडेमिया का खतरा बढ़ता है। लेकिन पेट की चर्बी दिल की बामारियों के खतरे को बढ़ाती है।

शराब से दूर रहें- आपको शराब से दूर रहना चाहिए। अगर नहीं रह सकते तो इसकी मात्रा सीमित कर दें। ज्यादा शराब पीने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ती है।

स्कैनिंग है जरूरी- कई लोगों को लगता है कि दिल का दौरा अचानक पड़ता है। लेकिन हार्ट से जुड़ी बीमारी विकसित होने में अक्सर कई साल लग जाते हैं। डॉक्टर लेविन की सिफारिशें स्वस्थ आदतें अपनाने, जोखिम कारकों को नियंत्रित करने और जहां जरूरी हो सही जांच करना पर जोर देती हैं। जिससे आप हार्ट अटैक से बच सकें।

सही डॉक्टर की सलाह- दिल को स्वस्थ रखने के लिए सही डॉक्टर की सलाह जरूरी है। आपको किसी अच्छे हार्ट स्पेशलिस्ट से अपनी परेशानी या बचान के तरीकों के बारे में बात करनी चाहिए। किसी भी डॉक्टर की सलाह इसमें फायदेमंद साबित नहीं होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराकर ग्रुप एच में शीर्ष स्थान हासिल किया

ग्वाडलाहारा। स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप एच के अपने अंतिम मुकाबले में शनिवार तड़के उरुग्वे को 1-0...
खेल 
 फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराकर ग्रुप एच में शीर्ष स्थान हासिल किया

एक लाख का इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस से हुई मुठभेड़, कई सनसनीखेज हत्याओं में था वांछित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक लाख का इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाला: 21 साल बाद EOW के हत्थे चढ़ा कोटेदार

वाराणसी EOW टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाला: 21 साल बाद EOW के हत्थे चढ़ा कोटेदार

जबलपुरः भसुआ रेत के अवैध उत्खनन एवं भंडारण के प्रकरणों में 23.62 लाख रुपये का अर्थदण्ड

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को भसुआ रेत के अवैध उत्खनन एवं अवैध भंडारण...
राज्य  मध्य प्रदेश 
जबलपुरः भसुआ रेत के अवैध उत्खनन एवं भंडारण के प्रकरणों में 23.62 लाख रुपये का अर्थदण्ड

 यूपी समेत कई राज्यों में पहुंचने वाला है मानसून

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 48 घंटे के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों में...
राष्ट्रीय 
 यूपी समेत कई राज्यों में पहुंचने वाला है मानसून

उत्तर प्रदेश

एक लाख का इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस से हुई मुठभेड़, कई सनसनीखेज हत्याओं में था वांछित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक लाख का इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाला: 21 साल बाद EOW के हत्थे चढ़ा कोटेदार

वाराणसी EOW टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाला: 21 साल बाद EOW के हत्थे चढ़ा कोटेदार

तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

कौशांबी:गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में  चौंकाने वाला मामला सामने आया। 11 दिन पहले जिस गिरधर सिंह बिष्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति