एचपीवी वायरस बन सकता है गले का कैंसर का कारण

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

गले का कैंसर : ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानि एचपीवी का नाम सुनते ही लोगों के मन में सर्वाइकल कैंसर का ख्याल आता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि ये वायरस गले के कुछ तरह के कैंसर का भी कारण बन सकता है। खासतौर से टॉन्सिल और जीभ के निचले हिस्से में होने वाले कैंसर जिसे ओरोफैरिंजियल कैंसर कहते हैं उसका मुख्य कारण ये वायरस हो सकता है। एचपीवी दुनिया में सबसे आम वायरल इंफेक्शन में से एक है। ज्यादातर मामलों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली ही इस संक्रमण को खुद से खत्म कर देती है, लेकिन कुछ लोगों में एचपीवी वायरस लंबे समय तक बना रहता है और सालों बाद ये कैंसर का कारण बन सकता है। 

कई देशों में येएचपीवी अब ओरोफैरिंजियल कैंसर का बड़ा कारण बन चुका है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये कैंसर ऐसे युवाओं को भी हो रहा है जो तंबाकू या शराब का सेवन तक नहीं करते हैं। वहीं भारत में भी एचपीवी से जुड़े गले के कैंसर के मामले काफी बढ़ रहे हैं।

केला किसे नहीं खाना चाहिए? ये खबर भी पढ़े : केला किसे नहीं खाना चाहिए?

ओरोफैरिंजियल कैंसर के लक्षण
डॉक्टर अक्षत मलिक (सीनियर कंसल्टेंट, हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी, अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली) ने बताया कि शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य लगते हैं यही वजह है कि लोग बीमारी को समझ नहीं पाते और नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपके गले में लगातार खराश रहती है, कुछ भी निगलने में कठिनाई होती है, गर्दन में गांठ महसूस होती है, आवाज में बदलाव आने लगा और गले में कुछ फंसा होने जैसा महसूस होता है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। अच्छी बात ये है कि एचपीवी-पॉजिटिव ओरोफैरिंजियल कैंसर में मरीज इलाज को लेकर अच्छा रिस्पॉंस देते हैं। 

एचपीवी वैक्सीन है जरूरी
यहां एचपीवी वैक्सीन की भूमिका बहुत बढ़ जाती है। ये वैक्सीन उच्च जोखिम वाले एचपीवी से सुरक्षा प्रदान करता है जो ज्यादातर एचपीवी कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं। ये वैक्सीन लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए जरूरी है। आप 9 से 14 साल के बीच ये वैक्सीन लगवा सकते हैं। इस उम्र के बच्चों को 6 से 12 महीनों में 2 खुराक दी जाती हैं। 14 साल के बाद या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को 3 खुराक दी जाती हैं। इससे सिर्फ सर्वाइकल कैंसर नहीं बल्कि कई दूसरे कैंसर से भी बचाव होता है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश वर्ष 2030 तक देश के 500 गीगा...
मध्य प्रदेश 
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया...
उत्तर प्रदेश 
 संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण के पिता एवं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन

यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के...
उत्तर प्रदेश 
यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण

पुलिस अधीक्षक ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पुलिस एवं अन्य विभागों से...