महंगा से महंगा शैम्पू भी नहीं रोक पाएगा हेयर फॉल क्यों ?
कई लोग बालों को हेल्दी बनाने के लिए महंगे से महंगे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं हेयर के लिए महंगे शैम्पू इस्तेमाल करने की बजाय आपको अपनी कुछ आदतों पर ध्यान देना चाहिए। इन कुछ आदतों को बदलकर हेयर फॉल की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं।
बालों को साफ रखें: अगर आप चाहते हैं कि हेयर फॉल न हो तो सबसे ज़रूरी स्टेप है कि आप अपने बालों को साफ रखें। अगर, जब भी आपके स्कैल्प में गन्दगी जम जाए तो तुरंत बालों को धोएं। दरअसल, गन्दगी और पसीने से पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे जड़ें कमजोर होने लगती हैं जो हेयर फॉल की वजह बनते हैं. इसलिए हफ्ते में दो से तीन बार हेयर वॉश करें।
तेल लगाकर शैम्पू करें: कई लोगों की आदत होती है कि बालों में तेल लगाकर रात भर रखते हैं। यह बहुत ही गलत प्रैक्टिस है, इससे स्कैल्प के पोर्स बंद हो जाते हैं, धूल-गंदगी चिपक जाती है, जिससे बाल कमजोर होते हैं। इसलिए हमेशा बाल धोने के आधे या एक घंटे पहले बालों की तेल से चम्पी करें और उसके बाद हेयर वॉश करें।
हेल्दी डाइट और अच्छी नींद: इसके अलावा हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए आप हेल्दी डाइट फॉलो करें। अपनी डाइट में आप विटामिन ई, ओमेगा थ्री फैटी एसिड, प्रोटीन और आयरन को शामिल करें। साथ ही स्ट्रेस कम लें और नींद पूरी लें। नींद का पूरा न होना भी भी हेयर फॉल के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है। साथ ही समय समय पर अपने बालों को ट्रिम कराएं। रेगुलर बालों को ट्रिम करने से दोमुहें बाल हैट जाते हैं जिससे वे हेल्दी बने रहते हैं।
केमिकल और हीट से बालों को बचाएं: हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए आप केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स और हीट टूल्स का इस्तेमाल कम से कम या न के बराबर करें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
