क्या नाभि में तेल डालने से कम होता है वजन ?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नाभि में तेल  :  हेल्थ, फिटनेस और वजन घटाने वाले लाखों करोड़ों वीडियो आपको मिल जाएंगे। कई बार कुछ ऐसी चीजें ट्रेंड होने लगती हैं जिनकी सच्चाई के बारे में लोगों को पता भी नहीं होता। लोग सिर्फ वायरल ट्रेंड्स को देखकर फॉलो करने लगते हैं। ऐसे ही कई वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे हैं जिसमें नाभि में तेल डालने से पतले होने का दावा किया जा सकता है। इन वीडियोज में एक खास तेल बताया गया है कि जिसे नाभि में डालने से वजन कम होना का दावा किया जा रहा है। आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं क्या वाकई नाभि में तेल डालने से वजन कम होता है। इसके पीछे की सच्चाई क्या है?


आशा आयुर्वेदा क्लीनिक की डॉक्टर चंचल शर्मा की मानें तो नाभि में तेल लगाना आपकी त्वचा, बाल, आंखों की रोशनी और पेट की नसों के लिए एक बेहतरीन इलाज है। आप इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं। लेकिन अगर आप वजन घटाने के लिए ऐसा कर रहे हैं तो उसका नाभि में तेल डालने से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। वजन घटाने के लिए आपको कैलोरी की कमी, व्यायाम और मेटाबॉलिज़्म को ठीक करना होगा।

गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं? ये खबर भी पढ़े : गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?

क्या नाभि में तेल लगाने से वजन कम होता है?
यानि आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार नाभि में किसी भी तरह का तेल डालने से आपका वजन कम नहीं हो सकता। आयुर्वेद या पंचकर्म की किसी भी थेरेपी में नाभि पर तेल लगाकर मोटापा कम करने का तरीका शामिल नहीं है। ये जानकारी पूरी तरह से भ्रामक है। आपको इस तरह के ज्ञान से बचना चाहिए। 

किताब से मिलेंगे स्वास्थ्य, खुशी और तनाव मुक्ति के आसान तरीके ये खबर भी पढ़े : किताब से मिलेंगे स्वास्थ्य, खुशी और तनाव मुक्ति के आसान तरीके

नाभि में तेल लगाने से क्या होता है?
दरअसल जब आप नाभि पर तेल लगाते हैं तो इससे सीधे आपके वजन पर कोई असर नहीं होता, लेकिन शरीर में कुछ बदलाव आने लगते हैं। लोगों को अपच और पेट फूलने की समस्या कम होती है। नाभि में अरंडी या सरसों का तेल लगाने से पेट की नसें उत्तेजित होती हैं। इससे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्या कम होती है। ऐसे में लोगों को पेट पिचका हुआ और हल्का लगता है जिससे वजन कम होने जैसा कंफ्यूजन हो सकता है। नाभि थेरेपी से वात दोष शांत होता है जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। पाचन मजबूत होने पर वजन नहीं बढ़ता, लेकिन इससे जमा चर्बी कम नहीं होती है।

 शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट  ये खबर भी पढ़े :  शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट 

शरीर में  नाभि का क्या काम है?
आयुर्वेद के अनुसार, नाभि सिर्फ एक निशान नहीं है बल्कि ये शरीर का एक जरूरी ऊर्जा और संरचनात्मक केंद्र है। नाभि को जीवन का आधार माना गया है। यहां ऊर्जा के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। नाभि से हजारों नसें जुड़ी होती हैं। नाभि आपके शरीर की आंतरिक अग्नि को कंट्रोल करती है, जो मेटाबॉलिज़्म, स्वास्थ्य और इमोशनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। नाभि में तेल लगाना त्वचा, बालों, आंखों की रोशनी और पेट की नसों के लिए एक बेहतरीन थेरेपी है। आयुर्वेद में इसे 'नाभि पूरण' या 'नाभि चिकित्सा' कहा जाता है। 

नाभि में तेल लगाने के फायदे
पाचन होगा बेहतर
त्वचा की चमक बढ़ेगी
हार्मोनल असंतुलन ठीक होगा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 कोलकाता में 35000 लोगों के साथ योग कर रहे पीएम मोदी

कोलकाता : दुनिया आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। इस मौके पर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में करोड़ों...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
 कोलकाता में 35000 लोगों के साथ योग कर रहे पीएम मोदी

उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह

फिरोजाबाद, शनिबार को आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन हेतु निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजा अम्बरीष पाल सिंह (अवागढ़) द्वारा  फिरोजाबाद...
उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह

इजरायल के हमले मरने वालों में 2 बच्चे और अल जज़ीरा का कैमरामैन भी शामिल

गाजा पट्टी: गाजा पट्टी पर शनिवार को इजरायल ने फिर बड़ा हमला कर दिया है। इजरायल द्वारा किए गए हवाई...
अंतर्राष्ट्रीय 
इजरायल के हमले मरने वालों में 2 बच्चे और अल जज़ीरा का कैमरामैन भी शामिल

अमेरिका ने इज़राइल से लेबनान में सैन्य कार्रवाई न बढ़ाने को कहा, ईरान वार्ता पर फोकस

वॉशिंगटन/तेल अवीव। इज़राइली मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने इज़राइल पर दबाव डाला है कि वह लेबनान में किसी...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका ने इज़राइल से लेबनान में सैन्य कार्रवाई न बढ़ाने को कहा, ईरान वार्ता पर फोकस

उत्तर प्रदेश

SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

अयोध्या :अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की जांच कर रही SIT टीम अयोध्या से निकल गई है। बीते सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी