मौसम 21 जून: 3 घंटे के अंदर 23 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 21 जून 2026: देश में मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश-आंधी को लेकर एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 21 जून को यूपी, बिहार समेत 23 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस दौरान 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। लोगों को इस दौरान बहुत ही अधिक सावधान रहने की जरूरत है। पहाड़ी राज्यों में भी लोगों की टेंशन बढ़ने वाली हैं। इसलिए किसी भी तरह की यात्रा से पहले मौसम विभाग का नया अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किलों में घिर सकते हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में जोरदार आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। इसलिए घने जंगलों वाले इलाकों में यात्रा करने से बचें। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है।

दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी-मध्य अरब सागर तक एक ट्रफ फैली हुई है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी लक्षद्वीप और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस), जो उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में निर्माण हो रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 21 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल  ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

देश के 23 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 23 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इसके अलावा पूर्वी राज्यों के लोगों को आंधी और बिजली गिरने से सावधान रहने की जरूरत है।

गृहमंत्री अमित शाह से मिले अमेरिकी राजदूत, रणनीतिक सहयोग पर हुई चर्चा ये खबर भी पढ़े : गृहमंत्री अमित शाह से मिले अमेरिकी राजदूत, रणनीतिक सहयोग पर हुई चर्चा

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(21 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 21 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की स्पीड 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 21 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

ओडिशा में विकास की बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने 47,600 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : ओडिशा में विकास की बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने 47,600 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(21 जून- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, लखनऊ में कल यानी 21 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(21-22 जून- भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, नवादा, बक्सर, पटना, सिवान, वैशाली, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया, खगड़िया , मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 3 जून को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(21-23 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 21 जून को रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (21-24 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में बारिश-तूफानी की चेतावनी जारी की गई है। इस दैरान 60 से 65 किलोमी

बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा

पश्चिम बंगाल(21-23 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, बांकुड़ा, बीरभूम, अलीपुर द्वार, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद और हुगली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 21 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (21-25 जून-भारी बारिश और आंधी की संभावना): लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, फरीदकोट, संगरूर और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान ( 21-23 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): चुरू, सीकर, झुंझुनू, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, अजमेर और भीलवाड़ा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 21 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (21-24 जून- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर मालवा, शाजापुर, विदिशा, बालाघाट, मांडला, सिवनी, खांडवा, डिंडोरी, होशंगाबाद, खरगोन, छतरपुर और शिवपुरी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, भोपाल में कल यानी 21 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

असम में मौसम कैसा रहेगा
असम (21 जून- भारी बारिश- आंधी का अलर्ट): तीनसुकिया, नागांव, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, बारपेटा, माजुली, धुबरी, हैलाकांडी, होजाई और जोरहाट में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

कौशाम्बी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मैदान में भव्य सामूहिक...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

हरियाणा में तीसरी से नौवीं कक्षा तक के पाठयक्रम में शामिल होगा योग : नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पंचकूला में आयोजित राज्य...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
हरियाणा में तीसरी से नौवीं कक्षा तक के पाठयक्रम में शामिल होगा योग : नायब सैनी

ब्रह्मपुत्र तट पर योग की गूंज, मुख्यमंत्री हिमंत और निर्मला सीतारमण ने किया योगाभ्यास

गुवाहाटी। देश के अन्य हिस्सों की तरह समूचे असम के साथ ही गुवाहाटी में भी रविवार काे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग...
राष्ट्रीय 
ब्रह्मपुत्र तट पर योग की गूंज, मुख्यमंत्री हिमंत और निर्मला सीतारमण ने किया योगाभ्यास

फारबिसगंज में योग के साथ सेवा का संदेश, रक्तदान शिविर में भी दिखा उत्साह

अररिया । अररिया जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए लोगों...
बिहार 
फारबिसगंज में योग के साथ सेवा का संदेश, रक्तदान शिविर में भी दिखा उत्साह

उत्तर कोरिया पर संवाद बहाली की कोशिश तेज, ली ने ट्रंप के सामने रखा चरणबद्ध समाधान

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने कहा है कि उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय 
उत्तर कोरिया पर संवाद बहाली की कोशिश तेज, ली ने ट्रंप के सामने रखा चरणबद्ध समाधान

उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

कौशाम्बी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मैदान में भव्य सामूहिक...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह

फिरोजाबाद, शनिबार को आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन हेतु निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजा अम्बरीष पाल सिंह (अवागढ़) द्वारा  फिरोजाबाद...
उत्तर प्रदेश 
उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह