अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग स्वस्थ जीवनशैली का आधार, इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करें: कल्पना सोनकर

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260621-WA0015कौशाम्बी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मैदान में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में जिले के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रभावी जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होता है।

लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास के माध्यम से सभी ने निरोग जीवन, मानसिक शांति तथा आत्मिक उन्नति के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार फौजी, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। योग दिवस के आयोजन ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जिले में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संदेश दिया।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

संपादकीय: 100 प्रतिशत टैरिफ का दांव, पांच देशों को नई चुनौती

अमेरिकी सीनेट में हाल ही में पास हुए ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सेंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ ने वैश्विक...
विचार मित्र 
संपादकीय: 100 प्रतिशत टैरिफ का दांव, पांच देशों को नई चुनौती

हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय...
राष्ट्रीय  राज्य 
महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। कोरबा जिले में वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों में दस्तक लगातार लोगों के लिए चिंता का कारण बन रही...
छत्तीसगढ़ 
आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

उत्तर प्रदेश

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 
अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क