ओडिशा में विकास की बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने 47,600 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
मयूरभंज (ओडिशा) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य को विकास की बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्वी भारत लंबे समय तक पिछड़ेपन का शिकार रहा, लेकिन अब यह क्षेत्र देश के विकास का नया केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ‘पूर्वोदय’ नीति का लक्ष्य पूर्वी भारत के विकास के जरिए पूरे देश को आगे बढ़ाना है।
ये खबर भी पढ़े : दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 322वां स्थान किया प्राप्तओडिशा में तेज़ी से बदल रहा विकास का स्वरूप
पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा अब तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और कल्याणकारी योजनाएं गरीबों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य को अब तक करीब 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा में डबल इंजन सरकार के चलते विकास कार्यों में तेजी आई है और आम नागरिकों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है।
जनजातीय विकास पर विशेष जोर
प्रधानमंत्री ने ‘पीएम-जनमन’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना विशेष रूप से उन जनजातीय समुदायों के लिए है जो अब तक विकास की मुख्यधारा से पीछे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार आदिवासी युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है, जिसमें करीब 500 एकलव्य मॉडल स्कूलों की स्थापना शामिल है।
राष्ट्रपति मुर्मू को दी बधाई
इस मौके पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि ओडिशा की बेटी देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचकर पूरे देश का मार्गदर्शन कर रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के पैतृक गांव पहाड़पुर का भी दौरा किया और स्थानीय बच्चों से मुलाकात की। फिलहाल ओडिशा में विकास परियोजनाओं और राजनीतिक बयानों को लेकर माहौल काफी सक्रिय बना हुआ है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
