सत्यापन के नाम पर वसूली का खेल उजागर, कर्मचारी ने कबूला रिश्वत लेने का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में उर्वरक विक्रेताओं से स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर के सत्यापन के नाम पर अवैध धन उगाही करने के आरोप में कृषि विभाग के एक वरिष्ठ सहायक को कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कृषि विभाग के बाबू पर पद का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ प्राप्त करने तथा कार्यालयीय अभिलेखों के गबन का आरोप है। कृषि अधिकारी की शिकायत के उपरांत पुलिस ने शनिवार को उक्त कार्रवाई की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर ज्योति श्री ने बताया कि 19 जून को जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार द्वारा थाना कोतवाली देहात में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत में कहा गया था कि कृषि विभाग में कार्यरत वरिष्ठ सहायक राघवेन्द्र पटेल उर्वरक प्रतिष्ठानों को वितरित किए जाने वाले स्टॉक एवं वितरण रजिस्टरों के सत्यापन और प्रमाणन के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली करते हैं।

डिप्टी डायरेक्टर कृषि श्याम नारायण राम ने दी गई सूचना के आधार पर राघवेन्द्र पटेल से संबंधित अभिलेख और स्टॉक एवं वितरण रजिस्टरों का विवरण मांगा गया, लेकिन वह कोई संतोषजनक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके।

महिला मित्र के साथ रह रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला ये खबर भी पढ़े : महिला मित्र के साथ रह रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला

संबंधित अभिलेख भी कार्यालय में नहीं मिले। इससे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि आरोपित बाबू ने अपने पद और कर्तव्यों का दुरुपयोग करते हुए अनुचित लाभ प्राप्त किया तथा अपने कृत्य को छिपाने के लिए अभिलेखों का गबन किया।

बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात में भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अभिलेखीय और मौखिक साक्ष्यों, स्टॉक रजिस्टरों तथा अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया, जिसमें आरोपित की संलिप्तता प्रमाणित पाए जाने पर शनिवार को उसे विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में राघवेन्द्र पटेल ने स्वीकार किया कि वह उर्वरक विक्रेताओं और लाइसेंसधारकों के स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टरों के सत्यापन का कार्य करता था। कार्य शीघ्र कराने के नाम पर वह संबंधित लोगों से धनराशि लेता था।

मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक ये खबर भी पढ़े : मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक

उसने बताया कि कोई विक्रेता 2,000 रुपये तो कोई 5,000 रुपये तक दे देता था। आरोपित ने यह भी स्वीकार किया कि अपनी नियुक्ति अवधि में उसने लगभग 65 उर्वरक विक्रेताओं को स्टॉक बिक्री रजिस्टर वितरित किए थे.

योग की शक्ति से सशक्त हुआ पीएसी परिसर, 44वीं वाहिनी मेरठ में दिखा उत्साह का संगम ये खबर भी पढ़े : योग की शक्ति से सशक्त हुआ पीएसी परिसर, 44वीं वाहिनी मेरठ में दिखा उत्साह का संगम

जिसका विवरण कार्यालयीय स्टॉक रजिस्टर में दर्ज है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

परीक्षा नहीं, छात्रों की मानसिक परीक्षा ले रही है एनटीए: राहुल गांधी

नई दिल्ली। नीट यूजी री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। नागपुर के...
राष्ट्रीय 
परीक्षा नहीं, छात्रों की मानसिक परीक्षा ले रही है एनटीए: राहुल गांधी

योगी ने मां बगलामुखी के दर्शन कर की पूजा अर्चना, महादेव का किया जलाभिषेक 

दतिया/ललितपुर। बुंदेलखंड को विकास परियोजनाओं की सौगात देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया में...
उत्तर प्रदेश 
योगी ने मां बगलामुखी के दर्शन कर की पूजा अर्चना, महादेव का किया जलाभिषेक 

उत्तर प्रदेश

योगी ने मां बगलामुखी के दर्शन कर की पूजा अर्चना, महादेव का किया जलाभिषेक 

दतिया/ललितपुर। बुंदेलखंड को विकास परियोजनाओं की सौगात देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया में...
उत्तर प्रदेश 
योगी ने मां बगलामुखी के दर्शन कर की पूजा अर्चना, महादेव का किया जलाभिषेक