सीएम योगी ने ललितपुर को दी बड़ी सौगात, 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

विकास के दम पर बनेगा आत्मनिर्भर बुंदेलखंड : योगी 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

दिव्यांश शर्मा

  • मुख्यमंत्री ने ललितपुर में 1766 करोड़ की 221 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
  • सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ललितपुर को 1766 करोड़ रुपये की 221 विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर जिले के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। तुवन मंदिर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर ललितपुर की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने वर्षों तक ललितपुर की उपेक्षा की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की प्राथमिकता विकास नहीं बल्कि परिवारवाद और सीमित राजनीतिक हित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लिए प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही परिवार है और उनकी सुरक्षा, सम्मान तथा विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता था, जबकि अब ललितपुर के युवा और बेटियां पुलिस सहित विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पहला फार्मा पार्क 1500 एकड़ क्षेत्र में ललितपुर में विकसित किया जाएगा, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही मेडिकल कॉलेज, अटल आवासीय विद्यालय और प्रस्तावित आयुष पार्क क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।

 औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत ये खबर भी पढ़े :  औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दोनों विधायकों की तारीफ की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्वजों का एक कहाबत याद करते हुए कहा कि, ‘ललितपुर न छोड़ियो, जब तक मिले उधार’- बुंदेलखंड की यह पुरानी कहावत कभी क्षेत्र की आर्थिक चुनौतियों और लोगों की मजबूरियों को दशार्ती थी। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ऐसी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है, जिनसे लोगों को साहूकारों या महंगे कर्ज पर निर्भर नहीं रहना पड़े। जरूरतमंदों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से ब्याज मुक्त या आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सीडीओ की अध्यक्षता में स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : सीडीओ की अध्यक्षता में स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

मायावती का गंभीर आरोप, 2027 से पहले बसपा को बदनाम करने की साजिश ये खबर भी पढ़े : मायावती का गंभीर आरोप, 2027 से पहले बसपा को बदनाम करने की साजिश

समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी के लिए रवाना हो गए, जहां उनके बुंदेलखंड दौरे के अगले चरण के कार्यक्रम निर्धारित हैं।  कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद अनुराग शर्मा, राज्यमंत्री मन्नू कोरी, विधायक रामरतन कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड।’’ 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारम्भ हो...
उत्तराखंड 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 18 जून, 2026 को जारी उस आदेश...
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को दिए जाने वाले दाल, चावल...