सीडीओ की अध्यक्षता में स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। 

बैठक में सदस्य सचिव/उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को प्रस्तुत किया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग में संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना की प्रगति के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया गया। सी0एम0 युवा उद्यमी विकास अभियान के सम्बन्ध में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया। इस सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वारा अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि इस अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित किया जाये। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 लीड बैंक, संत कबीर नगर को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उद्योग विभाग की उपरोक्त तीनों योजनाओं में सम्बन्धित बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए, प्रगति कराना सुनिश्चित करें, तथा ओ0डी0ओ0पी0 वित्त पोषण सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवास्वरोजगार योजनान्तर्गत एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, जिससे सी0एम0 डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत प्राप्त एम0ओ0यू0 एवं जी0बी0सी0/5.0 हेतु तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गयी। विशाल श्रीवास्तव, उद्यमी मित्र, सन्त कबीर नगर द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि जी0बी0सी0 / 5.0 माह- नवम्बर के अंतिम सप्ताह में होना प्रस्तावित है, जिसमें जनपद हेतु धनराशि रू0 2000 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे जी0बी0सी0 / 5.0 हेतु अधिक से अधिक एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित करायें जिससे जनपद का लक्ष्य पूर्ण हो सकें। बैठक में औद्योगिक/व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारीगण/उद्यमीगण/व्यापारीगण आदि उपस्थित रहें। 

आतंकी कनेक्शन मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: नानौता में आरोपी के घर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद ये खबर भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: नानौता में आरोपी के घर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

रोडवेज बस और डाला की टक्कर से बाइक सवार की मौत,दो अन्य घायल

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के दुर्गागंज स्थित यूनीक कॉन्वेंट स्कूल के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस...
उत्तर प्रदेश 
रोडवेज बस और डाला की टक्कर से बाइक सवार की मौत,दो अन्य घायल

बीबीडी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-टैंकर की टक्कर में एक की मौत

लखनऊ। शुक्रवार बीबीडी थाना क्षेत्र में किसान पथ स्थित रेगुलेटर के पास एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार एक...
उत्तर प्रदेश 
बीबीडी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा,  ट्रैक्टर-टैंकर की टक्कर में एक की मौत

व्यापार मेला प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष श्रावण मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला...
मध्य प्रदेश 
व्यापार मेला प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

लोजपा का दलित चौपाल-सहभोज सम्मेलन संपन्न

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा मखुवापुर बाजार छावनी में आयोजित “दलित चौपाल, सामाजिक सहभोज एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
लोजपा का दलित चौपाल-सहभोज सम्मेलन संपन्न

बहन को मैसेज भेजकर ड्राइवर ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

लखनऊ। शुक्रवार पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम के विकास नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...